Virat vs Root: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने किया कोहली को लेकर किया ऐसा पोस्ट, फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर

Virat vs Root: माइकल वॉन ने विराट कोहली और जो रूट की तुलना कर एक नए बहस को जन्म दिया। उन्होंने रूट को बेहतर बताया है और एक पोस्ट कर भारतीय फैंस की चुटकी ली है।

Virat vs Root: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भारतीय फैंस को दिल दुखाने का एक भी मौका गंवाना नहीं चाहते हैं। उन्होंने एक नया पोस्ट कर भारतीय फैंस को एकबार फिर से चिढ़ाने का काम किया है। दरअसल श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जो रूट ने 206 गेंद पर 143 रन की विस्फोटक पारी खेली। यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका 48 वां शतक है। उन्होंने इस शतकीय पारी से केन विलियमसन जैसे दिग्गज बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया। अब उनकी इस विस्फोटक पारी को लेकर माइकल वॉन ने एक पोस्ट किया है जिसमें वह विराट और रूट के आंकड़ों की तुलना कर रहे हैं। इस तुलना के माध्यम से वह रूट को विराट से बेहतर बल्लेबाज बता रहे हैं।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar,  (73)

जो रूट और विराट कोहली (साभार-ICC)

वॉन ने रूट को बताया विराट से बेहतर

माइकल वॉन ने एक पोस्ट डाला है जिसमें उन्होंने विराट और रूट के टेस्ट आंकड़ों की तुलना की है। इस पोस्ट में उन्होंने गुड मॉर्निंग लिखकर एक तरीके से भारतीय फैंस को चिढ़ाया है। इन आकंड़ों में रूट हर मामले में विराट से आगे हैं। चाहे वह रन की बात हो या फिर शतक की हर मामले में रूट विराट से आगे हैं।

End of Feed