विराट को बनाता, IND vs ENG सीरीज से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दी अनोखी सलाह

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया बड़े बदलाव की दौर से गुजर रही है। पहले रोहित शर्मा का संन्यास और फिर विराट के टेस्ट फॉर्मेट छोड़ने की खबर के बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने बीसीसीआई को एक खास सलाह दी है।

IND vs ENG: मौजूदा क्रिकेट की दुनिया में कोई ऐसा मुद्दा नहीं होगा जिस पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपनी सलाह न देते हों। ऐसे में जब भारतीय क्रिकेट में विराट के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की खबरें चल रही हों तो वो खुद को कैसे पीछे रखते। फिर क्या था माइकल वॉन ने बिना मांगे बीसीसीआई को एक अच्छी-खासी सलाह दे दी। कभी-कभी उनकी सलाह पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर को अच्छी नहीं लगती है दोनों के बीच शब्दों के वाण भी शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ है। दरअसल रोहित के संन्यास के फौरन बाद विराट कोहली के भी इस फॉर्मेट से विदाई की चर्चा शुरू हो गई। रिपोर्ट की मानें तो विराट अब इस फॉर्मेट में नहीं खेलना चाहते हैं और कुछ पूर्व क्रिकेटरों की मांग है कि वह लगातार अब भी खेलते रहें।

VIRAT KOHLI

विराट कोहली (साभार-ICC)

विराट के संन्यास पर वॉन की सलाह

End of Feed