IND vs AUS: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने दिया सीरीज में वापसी का फॉर्मूला

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 28, 2023, 02:06 PM IST

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पिछड़ रही ऑस्ट्रेलिया टीम को पूर्व तेज गेंदबाज ने वापसी का फॉर्मूला दिया है। पूर्व तेज गेंदबाज माइकल कास्प्रोविच ने ऑस्ट्रेलिया टीम को 3 तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की सलाह दी है। नागपुर में टीम 2 और दिल्ली में केवल 1 तेज गेंदबाज के साथ उतरी थी।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल कास्प्रोविच ने भारत के खिलाफ बुधवार से यहां शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच में अपनी टीम को तीन तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, कैमरून ग्रीन और स्कॉट बोलैंड के साथ मैदान में उतरने की सलाह दी है। कास्प्रोविच ने कहा कि तेज गेंदबाजी ऑस्ट्रेलिया की मजबूती है और टीम को अपने मजबूत पक्ष का समर्थन करना चाहिये।

Michael Kasprowicz On australia

माइकल कास्प्रोविच

ऑस्ट्रेलिया दिल्ली में तीन विशेषज्ञ स्पिनरों और कप्तान पैट कमिंस के रूप में सिर्फ एक तेज गेंदबाज के साथ दूसरे टेस्ट मैच में उतरा था लेकिन उसे छह विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी। भारतीय टीम चार मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे है। कास्प्रोविच ने अंतिम एकादश में बोलैंड को शामिल करने की वकालत करते हुए ‘एसईएन रेडियो’ से कहा, ‘ इससे (तीन तेज गेंदबाज) मुझे कोई आपत्ति नहीं है। स्पिन से हम भारत को टक्कर नहीं दे सकते है।’

End of Feed