मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

MI vs SRH Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल में आज मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों मौजूदा सीजन में संघर्ष कर रही हैं लेकिन अपने आखिरी मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद इस मैच में एक दूसरे का सामना करने पहुंची हैं। आइए जानते हैं मैच में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

MI vs SRH Aaj ka Toss kaun Jeeta: आईपीएल 2025 के 33वें मुकाबले मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों मौजूदा सीजन में संघर्ष कर रही हैं लेकिन अपने आखिरी मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद इस मैच में एक दूसरे का सामना करने पहुंची हैं। मुंबई इंडियन्स की टीम अबतक खेले 6 मैच में 2 जीत और चार हार के साथ सातवें पायदान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 6 मैच में दो जीत और पांच हार के साथ अंतिम पायदान पर है। ऐसे में दोनों टीमें टूर्नामेंट में अपना वजूद बनाए रखने के लिए इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेंगी। ऐसे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

MI vs SRH Aaj ka Toss kaun jeeta

मुंबई इंडियन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, आज का टॉस कौन जीता

कैसी रही है मुंबई हैदराबाद के बीच भिड़ंत

बई और हैदराबाद के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 23 मैच हो चुके हैं, जिसमें 13 मुकाबलों में मुंबई ने हैदराबाद को मात दी है। जबकि 10 मैचों में हैदराबाद की टीम को मुंबई इंडियंस को हराने में सफलता मिली है। दोनों टीमों के बीच आज आईपीएल 2025 में होने वाला मैच मुंबई के मैदान पर होगा, ऐसे में इस ग्राउंड पर इनकी टक्कर के आंकड़े भी देख लेते हैं। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई में आज तक 8 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 6 मैचों में मेजबान मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ 2 मुकाबलों में यहां जीत दर्ज कर पाई है।

End of Feed