MI vs SRH Match Highligts: मुंबई इंडियंस ने दी हैदराबाद को मात, दर्ज की सीजन की तीसरी जीत
MI vs SRH Match Highlights: आईपीएल 2025 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट के अंतर से मात देकर सीजन की तीसरी जीत दर्ज की और प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को बरकरार रखा है। ऐसा रहा मुंबई-हैदराबाद के बीच भिड़ंत का हाल।
MI vs SRH Match Highligts: मुंबई इंडियंस ने दी हैदराबाद को मात, दर्ज की सीजन की तीसरी जीत
हैदराबाद ने बनाए 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन
मुंबई इंडियन्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना सकी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद का आतिशी अंदाज वानखेड़े स्टेडियम में नज़र नहीं आया। अभिषेक और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 7.3 ओवर में 59 रन जोड़े। अभिषेक 40(28) रन बनाकर पांड्या का शिकार बने। इसके बाद मुंबई की कसी हुई गेंदबाजी के सामने हैदराबाद के बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके और नियमित अंतराल में विकेट गंवाते रहे। हैदराबाद का कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका। क्लासेन ने 37(28) रन की पारी खेली। हेड 28(29) रन बना सके। आखिरी के दो ओवर में 26 रन अनिकेत और पैट कमिंस ने जोड़े और हैदराबाद को 150 रन के पार पहुंचा दिया। विल जैक्स ने मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। 1-1 विकेट ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने चटकाए।
मुंबई इंडियन्स ने जीता टॉस और चुनी गेंदबाजी
आईपीएल 2025 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों मौजूदा सीजन में संघर्ष कर रही हैं लेकिन अपने आखिरी मुकाबलों में जीत दर्ज करने के बाद इस मैच में एक दूसरे का सामना करने पहुंची हैं। मुंबई इंडियन्स की टीम अबतक खेले 6 मैच में 2 जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 6 मैच में 2 जीत और 4 हार के बाद नौवें पायदान पर चल रही है। दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज करने की पुरजोर कोशिश करेंगी क्योंकि दोनों के टूर्नामेंट में बने रहने के लिए इस मुकाबले में जीत जरूरी है। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
ऐसी रही है मुंबई हैदराबाद के बीच भिड़ंत
मुंबई और हैदराबाद के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 23 मैच हो चुके हैं, जिसमें 13 मुकाबलों में मुंबई ने हैदराबाद को मात दी है। जबकि 10 मैचों में हैदराबाद की टीम को मुंबई इंडियंस को हराने में सफलता मिली है। दोनों टीमों के बीच आज आईपीएल 2025 में होने वाला मैच मुंबई के मैदान पर होगा, ऐसे में इस ग्राउंड पर इनकी टक्कर के आंकड़े भी देख लेते हैं। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई में आज तक 8 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 6 मैचों में मेजबान मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ 2 मुकाबलों में यहां जीत दर्ज कर पाई है।
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11(Mumbai Indians And Sunrisers Hyderabad Playing XI)
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11: रियान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, कर्ण शर्मा
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, इशान मलिंगा
