एमआई और एसआरएच आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

आज (17 April 2025) आईपीएल 2025 में जोरदार मैच खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस के सामने होगी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का आयोजन मुंबई में होना है। मुंबई इंडियंस ने अब तक टूर्नामेंट में 6 मैचों में सिर्फ दो मुकाबलों में जीत हासिल की है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद का भी ठीक ऐसा ही हाल है। यहां हम जानेंगे मुंबई और हैदराबाद के बीच होने वाले आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और क्या कहते हैं इस मैदान के आंकड़े और ट्रैक रिकॉर्ड।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में आज 33वां मैच खेला जाएगा
  • आज के मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला
  • मुंबई-हैदराबाद मैच मुंबई में आयोजित किया जाना है

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में आज फैंस के लिए एक और कांटे की टक्कर की तैयार है। इस मैच में आमने-सामने होंगी मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें। इस मुकाबले का आयोजन मुंबई (Mumbai) में आज शाम 7:30 बजे से होना है। दोनों टीमों के टूर्नामेंट में ट्रैक रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में छह मैचों में चार मुकाबले गंवाए हैं और सिर्फ दो मैचों में उनको जीत मिली है। उन्होंने सिर्फ कोलकाता और पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के आंकड़े भी मुंबई जैसे ही हैं। उन्होंने भी सिर्फ दो ही मैच जीते हैं। एक मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टूर्नामेंट की शुरुआत में जीता था और अपना पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ जीता है। यानी आज मुंबई और हैदराबाद दोनों ही जीत के सिलसिले को बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगी।

MI vs SRH Pitch Report IPL 2025 Today Match

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2025 के आज के मैच में खेलने वाली दोनों टीमों की अंक तालिका में स्थिति के बारे में आपको बताते हैं। मुंबई इंडियंस की टीम 4 अंकों के साथ अंक तालिका (IPL Points Table) में सातवें नंबर पर है और उसका नेट रन रेट (NRR) इस समय 0.104 है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के भी चार अंक ही हैं लेकिन वे अंक तालिका में नौवें नंबर पर हैं, इसकी वजह है उनका नेट रन रेट, जो -1.245 है। अब बात कर लेते हैं आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के आमने-सामने के आंकड़े कैसे रहे हैं। मुंबई और हैदराबाद के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 23 मैच हो चुके हैं, जिसमें 13 मुकाबलों में मुंबई ने हैदराबाद को मात दी है। जबकि 10 मैचों में हैदराबाद की टीम को मुंबई इंडियंस को हराने में सफलता मिली है। दोनों टीमों के बीच आज आईपीएल 2025 में होने वाला मैच मुंबई के मैदान पर होगा, ऐसे में इस ग्राउंड पर इनकी टक्कर के आंकड़े भी देख लेते हैं। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई में आज तक 8 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें 6 मैचों में मेजबान मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ 2 मुकाबलों में यहां जीत दर्ज कर पाई है।

End of Feed