क्रिकेट

MI vs SRH Dream11 Prediction: मुंबई और हैदराबाद का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

MI vs SRH Dream11 Prediction, Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Playing XI: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला है। 4 हार के बाद हैदराबाद की टीम अपने पुराने रंग मे लौट आई है। अभिषेक और हेड की जोड़ी से मुंबई को सावधान रहने की जरुरत है। आइए मैच से पहले ड्रीम इलेवन टीम चुनें।

MI vs SRH Dream 11 Team

मुंबई और हैदराबाद की ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

MI vs SRH Dream11 Prediction, Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Playing XI: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला है। यह मुकाबला मुंबई अपने होम ग्राउंड वानखेड़े में खेलेगी। दोनों टीमों के लिए अच्छी बात यह है कि वह पिछला मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है। मुंबई ने दिल्ली को 18 रन से हराया था, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से पटखनी दी थी। लगातार 4 मुकाबला हारने के बाद हैदराबाद की टीम इस मुकाबले में दोबारा रंग में नजर आई थी। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई 7वें और हैदराबाद 9वें नंबर पर है। मुंबई 6 मैच में 2 मुकाबला जीती है जबकि हैदराबाद ने भी 6 में से 2 मुकाबला अपने नाम किया था।

हेड टू हेड में मुंबई का पलड़ा भारी

हेड टू हेड की बात करें तो मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए कुल 23 मुकाबलों में से 13 में मुंबई को जीत मिली है जबकि 10 मुकाबला हैदराबाद के नाम रहा है। पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो 3 में सनराइजर्स हैदराबाद को जीत मिली है जबकि 2 मुकाबला मुंबई के नाम रहा।

मुंबई के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player Mumbai Indians)

मुंबई के टॉप स्कोरर की बात करें तो सूर्यकुमार यादव पहले पोजिशन पर हैं। 6 मैच में सूर्या ने 47 की औसत से 249 रन बनाए हैं। अच्छी बात यह है कि मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी फॉर्म में लौट आई है। तिलक वर्मा पिछले दो मुकाबलों से रंग में हैं। 210 रन बनाकर तिलक दूसरे पोजिशन पर हैं। रियान रिकल्टन और नमन धीर क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर हैं। रिकल्टन के नाम 149 रन है जबकि नमन धीर ने अब तक 130 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी में टीम के लीडिंग विकेटटेकर हार्दिक पांड्या हैं जो अब तक 10 विकेच चटका चुके हैं। बुमराह की वापसी के बाद गेंदबाजी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन फिलहाल बुमराह का वह जादू देखने को नहीं मिला है। 6 विकेट लेकर विग्नेश पुथुर दूसरे नंबर पर हैं। इन दोनों के अलावा मुंबई के तीन गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार और दीपक चाहर 5-5 विकेट चटका चुके हैं। मुंबई के लिए अच्छी बात यह है कि स्पिन गेंदबाज कर्ण शर्मा ने पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी की और जीत दिलाई।

सनराइजर्स के इन खिलाड़ियों पर नजर (Watch Out Player Sunrisers Hyderabad)

सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो लगातार 4 मुकाबला गंवाने के बाद अचानक टीम अपने पुराने रंग में लौट आई है। हमेशा की तरह इस बार भी इसके पीछे ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी है। पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में अभिषेक ने जिस तरह की बल्लेबाजी की थी, उसको देखते हुए हैदराबाद की उम्मीदों को एक नया पंख मिला है। जिन टॉप थ्री बल्लेबाजों के दम पर पिछले सीजन यह टीम फाइनल में पहुंची थी। एक बार फिर वहीं तीनों सबसे सफल रहे हैं। हेड 214 रन बनाकर टॉप पर हैं जबकि अभिषेक के नाम 192 और हेनरिक क्लासेन के नाम 173 रन है।

गेंदबाजी में यह टीम संघर्ष कर रही है। पैट कमिंस और मोहम्मद शमी जैसा अनुभवी तेज गेदबाज इस टीम में है, लेकिन इसका फायदा इसे मिला नहीं हैं। हर्षल पटेल इस टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने 5 मैच में 8 विकेट चटकाए हैं। दूसरे और तीसरे नंबर पर क्रमश: मोहम्मद शमी और जीशान अंसारी हैं। शमी 5 और जीशान अंसारी 4 विकेट चटका चुके हैं। पैट कमिंस की गेंदबाजी इस सीजन औसत रही है।

मुंबई और हैदराबाद की ड्रीम इलेवन (MI vs SRH Dream 11 Team)

विकेटकीपर-हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन और रियान रिकल्टन

बैटर- सूर्यकुमार यादव, ट्रेविस हेड, तिलक वर्मा

ऑलराउंडर- अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या

गेंदबाज- ट्रेंट बोल्ट, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह

कप्तान- अभिषेक शर्मा

उप-कप्तान- हार्दिक पांड्या

मुंबई और हैदराबाद की ड्रीम इलेवन (MI vs SRH Dream 11 Team-2)

विकेटकीपर- हेनरिक क्लासेन, रियान रिकल्टन

बैटर- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ट्रेविस हेड, तिलक वर्मा

ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा

गेंदबाज- पैट कमिंस, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह

कप्तान- रोहित शर्मा

उप-कप्तान- ट्रेविस हेड

मुंबई और हैदराबाद की ड्रीम इलेवन (MI vs SRH Dream 11 Team-3)

विकेटकीपर-हेनरिक क्लासेन, ईशान किशान, रियान रिकल्टन

बैटर- रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ट्रेविस हेड, तिलक वर्मा

ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, अभिषेक शर्मा

गेंदबाज- हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह

कप्तान-सूर्यकुमार यादव

उप-कप्तान- अभिषेक शर्मा

मुंबई और हैदराबाद की टीम-

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। क्रिकेट (Sports News) ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat Sports से।

लेटेस्ट न्यूज

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर Author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article