MI vs RCB Dream11 Prediction: मुंबई और बेंगलुरु का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

MI vs RCB Dream11 Prediction, Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Playing XI: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। आरसीबी 3 में से दो मुकाबला जीत चुकी है जबकि 4 मैच में मुंबई केवल एक मुकाबला ही जीत पाई थी। मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम।

MI vs RCB Dream11 Prediction, Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े में खेला जाएगा, जहां एमआई को एकमात्र जीत मिली है। 4 मैच में अब तक मुंबई केवल एक मुकाबला जीत पाई है जबकि आरसीबी ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं और 2 में उसे जीत मिली है। शुरुआती दो मुकाबला जीतने के बाद आरसीबी को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं मुंबई को एकमात्र जीत कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मिली थी।

MI vs RCB Dream 11

मुंबई और बेंगलुरु की ड्रीम इलेवन (साभार-TNN)

आरसीबी के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर (Watch Out Player RCB)

आरसीबी की बात करें तो फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने शुरुआती दो मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। उसके बाद कोहली सस्ते में आउट हो गए थे। इसके अलावा आखिरी मुकाबले में लियाम लिविंग्सटन और रजत पाटीदार के बल्ले से भी रन निकले थे। आरसीबी के लिए अच्छी बात यह है कि इस बार टीम की गेंदबाजी बैलेंस नजर आ रही है। जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार जैसे मंझे हुए गेंदबाज इस टीम के साथ हैं। इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी में सुयश शर्मा हैं जो कभी केकेआर के मैच विनर हुआ करते थे।

End of Feed