Tilak Varma and Jamie Overton Fight: आईपीएल 2026 में 33वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए और मुंबई को जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य दिया। चेन्नई की तरफ से संजू सैमसन ने शानदार 101 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े। हालांकि, मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा में आ गया है।
तिलक वर्मा और जेमी ओवरटन की लड़ाई (फोटो साभार- X)
तिलक वर्मा और जेमी ओवरटन की लड़ाई
सीएसके के 207 रनों के जवाब में मुंबई की टीम 11 रन पर तीन विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। इसी दौरान मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा और चेन्नई के गेंदबाज जेमी ओवरटन बीच मैदान में भिड़ गए। इन दोनों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह लड़ाई मुंबई की पारी के 10वें ओवर में हुई। जब जेमी ओवरटन के खिलाफ तिलक वर्मा काफी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने ओवरटन के ओवर की शुरुआत में ही चौका जड़ दिया था। इसके बाद दूसरी गेंद पर दो रन चुरा लिए थे। देखें वीडियो-
दोनों के बीच लड़ाई ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। जब ओवरटन ने एक स्लोअर डिलीवरी डाली, जिसे तिलक वर्मा ने मिड-विकेट की ओर खेला और दो रन दौड़ने की कोशिश की। हालांकि, दूसरे छोर पर खड़े मुंबई के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने खतरा देखते हुए रन लेने से मना किया। इसके बाद ओवरटन और तिलक वर्मा के बीच अचानक तीखे शब्दों का आदान-प्रदान शुरू हो गया और देखते ही देखते बहस काफी बढ़ गई। वीडियो में आप देख पाएंगे किदोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के काफी करीब आ गए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव को बीच-बचाव करने आना पड़ा। यहां तक कि माहौल में तल्खी बढ़ती देख अंपायर को भई दखल देना पड़ गया।
