क्रिकेट

15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर फिदा हुए मैथ्यू हेडन, बोले- IPL का दबाव झेल लिया तो सब कर लेगा

Hayden on Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2026 में वैभव ने तहलका मचा दिया था। 237 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर वो उस सीजन के टॉप स्कोरर बने। 1 शतक, 5 अर्धशतक और 72 छक्के - एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी उनके नाम रहा।

Image

वैभव सूर्यवंशी पर क्या बोले मैथ्यू हेडन (फोटो साभार- BCCI/X)

Hayden on Vaibhav Sooryavanshi: भारत के 15 साल के बैटिंग सनसनी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों सुर्खियों में हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ओपनर मैथ्यू हेडन ने भी उनकी तारीफों के पुल बांध दिए हैं। हेडन का मानना है कि वैभव में सिर्फ T20 का ही नहीं, बल्कि टेस्ट क्रिकेट का भी भविष्य है। ANI से बातचीत में हेडन ने कहा कि बहुत से लोग वैभव को सिर्फ शॉर्ट फॉर्मेट का खिलाड़ी मानते हैं, लेकिन वो इस सोच से सहमत नहीं हैं। "मेरे हिसाब से वैभव में लंबे फॉर्मेट में भी सफल होने का दम है। इसके लिए फिटनेस के साथ सबसे जरूरी चीज है मेंटल टफनेस और वो वैभव में दिखती है।"

IPL में वैभव ने मचाया तहलका

वैभव सूर्यवंशी की हिम्मत ने हेडन को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। उन्होंने कहा, "15 साल की उम्र में IPL जैसे बड़े मंच पर उतरना, दबाव झेलना और रन बनाना आसान नहीं होता। वैभव सिर्फ खेलने नहीं आया था, उसने आकर परफॉर्म भी किया। यही एक वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी की निशानी है।" राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL 2026 में वैभव ने तहलका मचा दिया था। 237 के स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाकर वो उस सीजन के टॉप स्कोरर बने। 1 शतक, 5 अर्धशतक और 72 छक्के - एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी उनके नाम रहा। ऑरेंज कैप, MVP, इमर्जिंग प्लेयर समेत सीजन के लगभग सारे बड़े अवॉर्ड उन्होंने जीते।

इसी फॉर्म के दम पर वैभव को टीम इंडिया में डेब्यू का मौका मिला। इंग्लैंड के खिलाफ वो भारत के लिए T20I खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। इसके बाद जिम्बाब्वे दौरे पर 3 मैच में 151 रन ठोककर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' भी बने। भारत ने सीरीज 3-0 से जीती। हेडन ने ये भी माना कि अभी वैभव को सीखने को बहुत कुछ है। "टैलेंट तो कमाल का है। एक ब्रॉडकास्टर और कोच के तौर पर हम सब उसके ग्रोथ को देखकर एक्साइटेड हैं। लेकिन टॉप लेवल पर अभी मेहनत बाकी है और मुझे पूरा भरोसा है कि वो इसे एन्जॉय करते हुए करेगा।"

'वैभव के पास शानदार काबिलियत'

इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी वैभव ने 439 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब जीता था। घरेलू और इंटरनेशनल दोनों लेवल पर लगातार परफॉर्मेंस ने साबित कर दिया है कि ये लड़का स्पेशल है। हेडन ने आखिर में कहा, "वैभव के पास शानदार काबिलियत है। अब ये उस पर है कि वो अपने करियर को किस दिशा में ले जाता है। अगर सही दिशा में गया तो आने वाले सालों में भारत को एक लीजेंड मिलेगा।"

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article