क्रिकेट

श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत उतार सकता है 3 बाएं हाथ के स्पिनर, गेंदबाजी कोच ने बताई रणनीति

IND vs SL Test: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में होने वाले पहले टेस्ट से पहले भारत की प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा हिंट मिला है। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने गुरुवार को कहा कि टीम कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा और मानव सुथार के साथ 3 बाएं हाथ के स्पिनरों के साथ उतर सकती है।

Image

पहले टेस्ट में खेल सकते हैं तीन स्पिनर (फोटो साभार- BCCI)

IND vs SL Test: भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट की सीरीज का पहला मैच शनिवार से गॉल में खेला जाएगा। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में होने वाले पहले टेस्ट से पहले भारत की प्लेइंग 11 को लेकर बड़ा हिंट मिला है। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने गुरुवार को कहा कि टीम कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा और मानव सुथार के साथ 3 बाएं हाथ के स्पिनरों के साथ उतर सकती है। मोर्कल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "कुलदीप हमारे साथ हैं और वो आक्रामक गेंदबाज हैं। उनका अनुभव हमारे लिए बहुत अहम है। मेरे हिसाब से तीनों ही अलग-अलग तरह के गेंदबाज हैं। एक ज्यादा टर्न कराता है, एक ज्यादा सटीक है। तीन बाएं हाथ के स्पिनर होना हमारे लिए चिंता की बात नहीं है।"

स्पिन की मददगार होगी गॉल की पिच

उन्होंने आगे कहा कि ये फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि कप्तान शुभमन गिल इनका इस्तेमाल कैसे करते हैं। "कौशल की बात करें तो तीनों में 20 विकेट लेने की क्षमता है। गॉल की पिच को देखें तो मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन को मदद मिलेगी। ऐसे में 3 स्पिनरों के साथ जाना सही विकल्प लगता है। हमारा स्पिन आक्रमण बहुत आक्रामक है।" मोर्कल ने बताया कि टीम हर तरह की परिस्थिति के लिए तैयार है। "यहां मानसिक मजबूती, लंबी बल्लेबाजी और सही जगह पर गेंदबाजी करना जरूरी होगा। पिच अभी अच्छी लग रही है लेकिन टेस्ट जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा इसमें बदलाव आएगा।"

सिराज के साथ बरार या प्रसिद्ध

तेज गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज के साथ गुरनूर बरार या प्रसिद्ध कृष्णा में से किसी एक को मौका मिल सकता है। मोर्कल ने दोनों पर भरोसा जताया। "दोनों ने घरेलू क्रिकेट में काफी खेला है। यहां सबसे बड़ी चुनौती गर्मी और उमस होगी। कूकाबुरा गेंद नरम होने के बाद हमें लगातार दबाव बनाना होगा। ये सब मानसिकता पर निर्भर करता है। 20-35 ओवर के बाद हमारा प्लान क्या होगा, क्रीज का इस्तेमाल कैसे करेंगे, शॉर्ट गेंद कब डालेंगे - इन सब पर तेजी से फैसला लेना होगा।"

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article