बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में अब तक हुए दो मैच में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल रही है। खासतौर से दिल्ली टेस्ट में तो स्पिन अटैक के सामने टीम एक सेशन भी नहीं झेल पाई, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट से पहले इसका हल मिलता दिख रहा है। दरअसल भारत दौरे पर सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की मदद के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा 'वह ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को बेहतर करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और टीम जब चाहे उनसे कांटैक्ट कर सकती है।
विकेट लेने के बाद खुशी मनाते रवींद्र जडेजा
पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने दिया सुझाव
पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने टीम मैनेजमेंट को सुझाव दिया था कि वह हेडन की मदद ले सकते हैं। 2001 भारत दौरे पर हेडन सबसे सफल रहे थे। उन्होंने स्टीव वॉ की कप्तानी में उस दौरे पर 110 की औसत से रन बनाए थे। उन्होंने 3 मैच की 6 इनिंग में 66.30 की स्ट्राइक रेट से 549 रन बनाए थे।इसके अलावा हेडन 2004 में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का भी हिस्सा थे, जिसने 1969 के बाद से भारत में कोई सीरीज जीती थी। हेडन ने कहा कि इसके लिए निश्चितरुप से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कोई पैसे नहीं लेंगे। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्र्यू मैकडॉनल्ड ने कहा था कि यदि टीम का कोई भी खिलाड़ी मैथ्यू हेडन से किसी तरह की मदद लेना चाहते हैं तो वह पूरी तरह से स्वतंत्र हैं।
