गक्बेरहा (दक्षिण अफ्रीका)। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्वीकार किया है कि स्ट्राइक रोटेट करने की भारत की अक्षमता चिंताजनक संकेत हैं। उन्होंने कहा कि टीम चर्चा कर रही है कि महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से पहले खाली गेंद खेलने की लंबे समय से आ रही समस्या को कैसे हल किया जाए। भारत ने सोमवार को यहां डकवर्थ-लुईस नियम के तहत आयरलैंड को पांच रन से हराकर महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। हालांकि स्ट्राइक रोटेट करना भारतीय टीम के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दौरान और फिर टी20 वर्ल्ड कप से पहले ट्राई सीरीज में भी टीम को स्ट्राइक रोटेट करने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा। अब भारत को सेमीफाइनल में पांच बार के विजेता और खिताब के प्रबल दावेदार ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना पड़ सकता है।
क्रिकेट
महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद इस बात पर चिंतित हैं हरमनप्रीत कौर
- Agency by: Agency
- Updated Feb 21, 2023, 01:23 PM IST
