क्रिकेट

फैंस लगा रहे थे नारे, विराट ने कराया चुप और उसके बाद जो किया, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 03:15 PM IST

Ind vs Aus: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट के दौरान विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। दरअसल कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह फैंस को आरसीबी के नारे लगाने से रोक रहे हैं।

Image

विराट कोहली, पूर्व कप्तान टीम इंडिया

Photo : Twitter

विराट कोहली मैदान पर अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कभी वह मैदान पर आक्रामक दिखते हैं तो कभी डांस करते हुए कैमरे में कैद हो जाते हैं, लेकिन दिल्ली टेस्ट के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो अमूमन विराट कोहली नहीं करते। दरअसल दिल्ली टेस्ट में जब ऑस्ट्रेलिया टीम बल्लेबाजी कर रही थी और विराट मैदान पर मौजूद थे, तब उन्हें देख कर दिल्ली के फैंस उत्साहित हो गए और मैदान के बाहर से RCB-RCB के नारे लगाने लगे। विराट ने फैंस चुप रहने को कहा और इशारे में समझाया कि वह RCB-RCB के स्थान पर इंडिया-इंडिया के नारे लगाएं।

सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फर्स्ट स्लीप में खड़े हैं और स्टीव स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान यह इंसिडेंट हुआ जब कोहली फैंस को इंडिया-इंडिया के नारे लगाने कह रहे हैं।

दिल्ली टेस्ट में विराट कोहली दोनों पारियों में भले ही बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाए हो, लेकिन उन्होंने दूसरी पारी के 12वें ओवर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने नाथन लॉयन की गेंद पर चौका जड़ कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25,000 रन का आंकड़ा पार कर लिया। तेजी से 25,000 रन पूरा करने के मामले में वह द ग्रेट सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए।

उन्होंने पहली पारी में 44 जबकि दूसरी पारी में 20 रन की छोटी पारी खेली। इस इनिंग के बाद 2008 में डेब्यू करने वाले कोहली के नाम 492वें अंतरराष्ट्रीय मैच में 25,012 रन हो गए हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मैच के दौरान कोहली फैंस के साथ इस तरह से जुड़े हों, वह पहले भी ऐसा करते रहे हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी बचे दो मैच में विराट के पास सेंचुरी लगाने का मौका है। उन्हें टेस्ट क्रिकेट में सेंचुरी मारे 3 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article