Matt Henry Injury: चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आज के मैच में न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी टीम का हिस्सा नहीं हैं। लीग मैच में जब दोनों टीम के बीच मुकाबला हुआ था तो उस मुकाबले में मैट हैनरी ने 5 विकेट लेकर भारत की बल्लेबाजी की कमर ही तोड़ दी थी। अब फाइनल मुकाबले में हैनरी के न होने से न्यूडजीलैंड को झटका लगा है। आज के मैच में हेनरी की जगह न्यूजीैलैंड ने नाथन स्मिथ को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।
मैट हेनरी (साभार-X)
क्यों प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं हेनरी
मैट हैनरी कंधे में चोट के कारण आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। दरअसल साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के दौरान तेज गेंदबाज मैट हेनरी को कंधे में चोट लग गई थी। उन्हें मैच के 29वें ओवर के दौरान चोट लगी थी। हेनरिक क्लासेन का कैच लेने के दौरान हेनरी का कंधा मुड़ गया था, जिसके फौरन बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। हालांकि, इसके बाद वह दोबारा मैदान पर लौटे और 2 ओवर की गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने कगिसो रबाडा को आउट किया। हेनरी ने 7 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे।
दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन- विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ।
