क्रिकेट

Champions Trophy 2025 Final, IND vs NZ Dream11 Prediction: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम

Champions Trophy 2025 Final: IND vs NZ Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs New Zealand Final Match Playing XI: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के आगाज से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

Champions Trophy 2025 Final: IND vs NZ Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs New Zealand Final Match Playing XI: मैदान वही, टीम वही, कप्तान वही और खिलाड़ी भी वही, लेकिन मैच अलग है। चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल 9 मार्च को दुबई में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दो बार की चैम्पियन भारत का सामना एक बार की चैम्पियन न्यूजीलैंड से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए कई मायनों में अहम है। भारतीय टीम पांचवीं बार महामुकाबले के फाइनल में पहुंची है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। इसके अलावा दोनों टीमें 25 साल बाद महामुकाबले के खिताबी मुकाबले में भिड़ने उतरेगी।

स्थानभारत की जीतन्यूजीलैंड की जीत
भारत (होम ग्राउंड)318
न्यूजीलैंड (अवे वेन्यू)1426
न्यूट्रल वेन्यू1616

रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया विजयी रथ पर सवार है। टीम अभी तक अजेय रही है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम को लीग के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया से हार का सामना करना पड़ा था। मौजूदा संस्करण में दोनों टीमों के लीग मुकाबले के प्रदर्शन पर नजर डालें तो भारत को 3 में से 3 मुकाबले में जीत मिली थी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम को 3 में से 2 मुकाबले में जीत मिली थी। भारतीय टीम 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम 4 अंक के दूसरे नंबर पर रही थी। वहीं, भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को, जबकि न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है।

भारत और न्यूजीलैंड हेड टू हेड (India vs New Zealand Head To Head in ODI)

आंकड़ों के अनुसार, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। दोनों टीमों के बीच वनडे फॉर्मेट में कुल 119 मैच खेले गए हैं। भारत को 61 मैचों में और न्यूजीलैंड को 50 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबलों का परिणाम नो रिजल्ट रहा है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है। भारत को होम ग्राउंड पर 31 मैचों में, अवे वेन्यू पर 14 मैचों में, न्यूट्रल वेन्यू पर 16 मैचों में जीत मिली है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम को घरेलू मैदान पर 26 मैचों में, अवे वेन्यू पर 8 मैचों में और न्यूट्रल वेन्यू पर 16 मैचों में जीत मिली है।

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड का हेड टू हेड (India vs New Zealand Head To Head in Champions Trophy)

चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हार और जीत का रिकॉर्ड बराबर है। चैम्पियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों के बीच अभी तक सिर्फ दो मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारत को एक मुकाबले में जीत मिली है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम को भी एक मुकाबले में जीत मिली है। दुबई में खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले में जीतने वाली टीम बढ़त हासिल करने चैम्पियन भी बनेगी।

IND vs NZ Match, भारत और न्यूजीलैंड

दिनांक: 09 मार्च 2025

समय: 2 :30 PM

मैदान: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई

मैचों की संख्याभारत की जीतन्यूजीलैंड की जीतटाईनो रिजल्ट
119615017

भारत और न्यूजीलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी (IND vs NZ Match Dream11 Team-1)

विकेटकीपर: केएल राहुल।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली, केन विलियम्सन, श्रेयस अय्यर, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र शुभमन गिल।

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, मिचेल सेंटनर।

गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती।

भारत और न्यूजीलैंड कप्तान और उप कप्तान (IND vs NZ Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: अक्षर पटेल।

उप-कप्तान: रचिन रवींद्र।

भारत और न्यूजीलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी (IND vs NZ Match Dream11 Team-2)

विकेटकीपर: केएल राहुल।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली, केन विलियम्सन, श्रेयस अय्यर, रचिन रवींद्र।

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मिचेल सेंटनर, हार्दिक पंड्या।

गेंदबाज: मोहम्मद शमी।

भारत और न्यूजीलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी (IND vs NZ Match Dream11 Team-5)

विकेटकीपर: टॉम लाथम।

बल्लेबाज: विराट कोहली, केन विलियम्सन, श्रेयस अय्यर, रचिन रवींद्र, शुभमन गिल।

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, मिचेल सेंटनर, हार्दिक पंड्या, ग्लेन फिलिप्स।

गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती।

भारत और न्यूजीलैंड कप्तान और उप कप्तान (IND vs NZ Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: हार्दिक पंड्या।

उप-कप्तान: अक्षर पटेल।

भारत और न्यूजीलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी (IND vs NZ Match Dream11 Team-3)

विकेटकीपर: केएल राहुल।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली, केन विलियम्सन, श्रेयस अय्यर, रचिन रवींद्र।

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मिचेल सेंटनर, हार्दिक पंड्या।

गेंदबाज: मोहम्मद शमी।

भारत और न्यूजीलैंड कप्तान और उप कप्तान (IND vs NZ Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: विराट कोहली।

उप-कप्तान: रचिन रवींद्र।

भारत और न्यूजीलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी (IND vs NZ Match Dream11 Team-4)

विकेटकीपर: केएल राहुल।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली, केन विलियम्सन, रचिन रवींद्र।

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, मिचेल सेंटनर, हार्दिक पंड्या।

गेंदबाज: मोहम्मद शमी, मैट हेेनरी, वरुण चक्रवर्ती।

भारत और न्यूजीलैंड कप्तान और उप कप्तान (IND vs NZ Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: रचिन रवींद्र।

उप-कप्तान: अक्षर पटेल।

भारत की वनडे टीम (India ODI Squad for ICC Champions Trophy 2025 Final)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम (New Zealand ODI Squad for ICC Champions Trophy 2025 Final)

मिशेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी।

क्रमांकखिलाड़ी का नामभूमिका
1मिशेल सैंटनर (कप्तान)ऑलराउंडर
2माइकल ब्रेसवेलऑलराउंडर
3मार्क चैपमैनबल्लेबाज
4डेवोन कॉनवेविकेटकीपर-बल्लेबाज
5लॉकी फर्ग्यूसनतेज गेंदबाज
6मैट हेनरीतेज गेंदबाज
7टॉम लैथमविकेटकीपर-बल्लेबाज
8डेरिल मिशेलऑलराउंडर
9विल ओ'रुरकेतेज गेंदबाज
10ग्लेन फिलिप्सबल्लेबाज
11रचिन रवींद्रऑलराउंडर
12नाथन स्मिथतेज गेंदबाज
13केन विलियमसनबल्लेबाज
14विल यंगबल्लेबाज
15जैकब डफीतेज गेंदबाज

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, मिचेल सेंटनर, हार्दिक पंड्या, ग्लेन फिलिप्स।

गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती।

भारत और न्यूजीलैंड कप्तान और उप कप्तान (IND vs NZ Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: केन विलियम्सन।

उप-कप्तान: हार्दिक पंड्या।

भारत और न्यूजीलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी (IND vs NZ Match Dream11 Team-6)

विकेटकीपर: केएल राहुल।

बल्लेबाज: विराट कोहली, केन विलियम्सन, श्रेयस अय्यर, रचिन रवींद्र, शुभमन गिल।

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मिचेल सेंटनर, हार्दिक पंड्या।

गेंदबाज: मैट हेनरी।

भारत और न्यूजीलैंड कप्तान और उप कप्तान (IND vs NZ Match Captain and Vice Captain)

कप्तान: केन विलियम्सन।

उप-कप्तान: रचिन रवींद्र।

(*Disclaimer: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article