क्रिकेट

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Toss: न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरने से पहले रोहित के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, इस दिग्गज की बराबरी की

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Toss: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का खिताबी मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। मुकाबले से पहले रोहित शर्मा और टीम इंडिया के नाम एक शर्मनाक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ।

Image

टॉस के दौरान रोहित शर्मा और मिचेल सेंटनर। (फोटो- BCCI X)

Photo : Twitter

IND vs NZ Champions Trophy 2025 Toss: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी मुकाबले का रोमांचक शुरू हो चुका है। महामुकाबले के फाइनल में दो बार की चैम्पियंस भारत और एक बार की चैम्पियन न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत होगी। इस मुकाबले के आगाज से पहले ही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। रोहित वनडे में एक बार फिर टॉस हार गए। वे वनडे में लगातार 12वीं बार टॉस हारे हैं। रोहित नवंबर 2023 से अभी तक एक भी टॉस नहीं जीत पाए हैं। उन्होंने इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा की बराबरी कर ली है। उन्होंने अक्टूबर 1998 से मई 1999 के बीच लगातार 12 मुकाबले में लगातार टॉस हारे थे। वहीं, नीदरलैंड के ऑलराउंडर पीटर बोरेन इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने मार्च 2011 से अगस्त 2013 के बीच 11 मैचों में लगातार टॉस हारने का रिकॉर्ड बनाया था।

भारत लगातार 15 टॉस हारा

न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला शुरू होने से पहले रोहित शर्मा के अलावा टीम इंडिया के नाम भी शर्मनाक रिकॉर्ड शामिल हो हुआ है। रोहित शर्मा वनडे में लगातार 12वीं बार टॉस हारे हैं, जबकि भारत वनडे में लगातार 15वीं बार टॉस हारा है।

भारत की वनडे टीम (India ODI Squad for ICC Champions Trophy 2025)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम (New Zealand ODI Squad For ICC Champions trophy 2025)

विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article