CSK को तगड़ा झटका, बड़े खिलाड़ी ने इमोशनल पोस्ट कर कहा IPL को अलविदा

Matheesha Pathirana ruled out of IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2024 के छह मैचों में 13 विकेट लेने वाले स्टार श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 21 वर्षीय खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने सीएसके के लिए बाकी मैचों से अपनी अनुपस्थिति की पुष्टि की है।

Matheesha Pathirana ruled out of IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में प्लेऑफ की रेस में उतार-चढ़ाव का सामना कर रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2024 के छह मैचों में 13 विकेट लेने वाले स्टार श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना बचे हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। 21 वर्षीय खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने सीएसके के लिए बाकी मैचों से अपनी अनुपस्थिति की पुष्टि की है।

pathirana

मथीशा पथिराना आईपीएल 2024 से बाहर (फोटो- BCCI/IPL)

श्रीलंका के तेज गेंदबाज ने चेन्नई और धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके के दो मैचों में हिस्सा नहीं लिया और आगामी मैचों में भी उनकी भागीदारी पर संदेह था, लेकिन सोमवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने पुष्टि की कि वह बाहर हैं।

End of Feed