4 मैच जब टीम इंडिया के दो सलामी गेंदबाजों ने कर लिया पूरी टीम का शिकार

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के दो गेंदबाजों ने मिलकर इंग्लैंड की पूरी पारी समेट दी। नतीजा 587 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 407 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत ने पहली पारी के आधार पर 180 रन की बढ़त हासिल की। यह पहला मौका नहीं है जब दो गेंदबाजों ने पूरी टीम समेट दी हो पहले भी कई बार ऐसा हुआ है।

भारत ने एजबेस्टन में जारी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में इंग्लैंड को 407 रन पर समेट दिया। इस दौरान मोहम्मद सिराज ने छह, जबकि आकाश दीप ने चार विकेट अपने नाम किए। भारत की ओर से केवल दो गेंदबाज ने मिलकर 10 विकेट चटकाए। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब सलामी गेंदबाजों ने मिलकर पूरी टीम को आउट किया हो। टेस्ट इतिहास में ऐसा चौथी बार था, जब भारत के सलामी गेंदबाजों ने मिलकर विपक्षी टीम की पूरी पारी समेट दी। इनमें से तीन मौकों पर कपिल देव का योगदान रहा है। आइए जानते हैं कब-कब यह कारनामा भारतीय गेंदबाजों ने किया-

akashdeep and Siraj

आकाशदीप (साभार-X)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (2-4 जनवरी 1981): सिडनी में भारत की पहली पारी महज 201 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 406 रन जड़ दिए। इस पारी के दौरान कपिल देव ने 36.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 97 रन देकर पांच विकेट चटकाए, जबकि करसन घावरी ने 30 ओवरों में 107 रन देकर पांच विकेट निकाले। भारतीय टीम दूसरी पारी में फिर से 201 रन पर सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला पारी और चार रन से जीत लिया।

End of Feed