न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले दो अहम खिलाड़ी बाहर

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को चोट के कारण दो बड़े झटके लगे हैं। मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र टीम से बाहर हो गए हैं। चैपमैन हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं, जबकि रवींद्र अभी भी कंधे की समस्या से जूझ रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को चोट के कारण दो बड़े झटके लगे हैं। मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र टीम से बाहर हो गए हैं। चैपमैन हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे हैं, जबकि रवींद्र अभी भी कंधे की समस्या से जूझ रहे हैं। ये दोनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड के चयनकर्ताओं ने टीम में बदलाव किए हैं और हेनरी निकोल्स, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और टिम साइफर्ट को शामिल किया है।

Chapman and Rachin

मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र वनडे सीरीज से बाहर। फोटो- NZC

साइफर्ट को इससे पहले केवल चौथे और पांचवें वनडे के लिए चुना गया था, अब पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। निकोल्स पहले तीन मैचों के लिए टीम से जुड़ेंगे, जबकि फॉक्सक्रॉफ्ट आखिरी दो मैचों में टीम का हिस्सा होंगे। निकोल्स ने वेलिंग्टन फायरबर्ड्स के खिलाफ कैंटरबरी के लिए अपने दूसरे मैच में 119 रन बनाए, जिसके बाद उन्हें टीम में जगह मिली। लिस्ट ए क्रिकेट में यह उनका 13वां शतक था। फॉक्सक्रॉफ्ट, इंडिया ए के खिलाफ रेड-बॉल सीरीज पूरी करने के बाद न्यूजीलैंड की टीम से जुड़ेंगे।

End of Feed