'रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पांड्या को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को बनना चाहिए भारतीय कप्‍तान'

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 5, 2022, 11:13 AM IST

Rohit Sharma's successor in white ball cricket: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर ने सीमित ओवर क्रिकेट में रोहित शर्मा के उत्‍तराधिकारी के बारे में अपनी राय प्रकट की है। हार्दिक पांड्या आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन के बाद कप्‍तानी के दावेदार के रूप में उभरे हैं। जानिए पूर्व क्रिकेटर ने किसे रोहित शर्मा का उपयुक्‍त उत्‍तराधिकारी बताया।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर ने रोहित शर्मा के उत्‍तराधिकारी का नाम बताया
  • हार्दिक पांड्या आईपीएल 2022 के बाद कप्‍तान के दावेदार बनकर उभरे हैं
  • मनिंदर सिंह ने श्रेयस अय्यर को रोहित शर्मा का उपयुक्‍त विकल्‍प बताया है

नई दिल्‍ली: भारतीय टीम (India Cricket team) ने न्‍यूजीलैंड दौरे पर कप्‍तानी में बदलाव किया था। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टी20 जबकि शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने वनडे सीरीज में कप्‍तानी की थी। तब नियमित कप्‍तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), उप-कप्‍तान केएल राहुल (KL Rahul) और अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) तीनों उपलब्‍ध नहीं थे। हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन के बाद टी20 प्रारूप में कप्‍तानी का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। सुनील गावस्‍कर और रवि शास्‍त्री ने हार्दिक पांड्या का समर्थन किया है।

pandya baba

हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा

हार्दिक पांड्या ने बेशक ऋषभ पंत और केएल राहुल को कप्‍तानी की रेस में पीछे छोड़ा हो, लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनिंदर सिंह ने एक और स्‍टार खिलाड़ी का नाम सुझाया है, जो सीमित ओवर क्रिकेट में बेहतर कप्‍तान साबित हो सकता है। बांग्‍लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क द्वारा आयोजित मीडिया से बातचीत में हिंदुस्‍तान टाइम्‍स के सवाल का जवाब देते हुए मनिंदर सिंह ने श्रेयस अय्यर को सीमित ओवर क्रिकेट में रोहित शर्मा का उत्‍तराधिकारी करार दिया।

End of Feed