नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में धमाल मचाने वाले बांए हाथ के स्पिनर मानव सुथार को इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का बुलावा आया। सुथार ने इस बुलावे को स्वीकार कर लिया है। सुथार ने काउंटी क्लब वॉरविकशर के साथ करार किया है। काउंटी चैंपियनशिप के अगले दो मैच के लिए सुथार टीम से जुड़ेंगे। हाल की में अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले डेब्यू टेस्ट में सुथार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की धमाकेदार शुरुआत की। उन्होंने मैच की पहली पारी में 33 रन देकर 6 और दूसरी पारी में 29 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने 28(41) रन की पारी खेली थी। टीम इंडिया की पारी और 300 रन के अंतर से जीत के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
मानव सुधार
ऐसा रहा है सुथार का प्रथम श्रेणी करियर
सुथार का प्रथम श्रेणी करियर शानदार रहा है। 23 वर्षीय मानव ने 29 मैच में 129 विकेट अपने नाम किए हैं। वॉर्विकशर के परफॉर्मेंस डायरेक्टर जेम्स थॉमस ने कहा, 'टीम के लिए बेहद रोमांचक समय में मानव का 'बेयर्स' (Bears) में स्वागत करते हुए हमें खुशी हो रही है। हमने इस सीज़न में पहले ही अच्छी रेड-बॉल क्रिकेट खेली है। मानव हमारे गेंदबाजी आक्रमण में एक नया पहलू जोड़ेंगे। पिछले सप्ताह भारत की टेस्ट टीम में चुने जाने के बाद पता चलता है कि उन्हें भारत में कितना अहम माना जाता है, इसलिए उन्हें टीम में शामिल करना बहुत अच्छा फैसला रहेगा।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ICC Test Rankings: टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल ने लगाई छलांग, जो रूट की बादशाहत खत्म
काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हैं सुथार
सुथार ने वॉर्विकशर के साथ करार करने के बाद कहा,'मैं अगले दो काउंटी चैंपियनशिप मैचों के लिए वार्विकशायर से जुड़ने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। टीम ने सीज़न की शुरुआत बहुत अच्छी की है, इसलिए मुझे उम्मीद है कि मैं उन्हें खिताब जीतने की कोशिश में मदद कर पाऊंगा।' सुथार 12 जून (शुक्रवार) से 15 जून (सोमवार) तक स्कारबोरो में यॉर्कशायर के खिलाफ और उसके बाद अगले सप्ताह टॉनटन में समरसेट के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।
