क्रिकेट

IND A vs AFG A Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी कल खेलेंगे इंडिया-ए के लिए अपना दूसरा मैच, जानिए कब और कहां देखें मुकाबला

श्रीलंका की मेजबानी में आयोजित हो रही त्रिकोणीय सीरीज के अपने दूसरे मुकाबले में इंडिया-ए की अफगानिस्तान की ए टीम से भिड़ंत होगी। जानिए इस मुकाबले का लुत्फ भारतीय दर्शक कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं?

Image

इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए, लाईव स्ट्रीमिंग

श्रीलंका दौरे पर गई इंडिया-ए टीम गुरुवार, 11 जून को फिर मैदान पर उतरेगी। ट्राई नेशन ए सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया का सामना अफगानिस्तान से है। इस मैच में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। यहां जानिए मैच के लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानकारी के बारे में। कब और कहां देख सकते हैं वैभव सूर्यवंशी के मैच का लाइव प्रसारण।

AFG A vs IND A लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारीः-

कब खेला जाएगा अफगानिस्तान-ए बनाम इंडिया-ए टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का मैच? (AFG A vs IND A Tri Nation A Series Match)

अफगानिस्तान-ए बनाम इंडिया-ए टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का मैच गुरुवार, 11 जून को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा अफगानिस्तान-ए बनाम इंडिया-ए टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का मैच? (AFG A vs IND A Tri Nation A Series Match)

अफगानिस्तान-ए बनाम इंडिया-ए टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का मैच श्रीलंका के दांबुल्ला के रंगिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरु होगा अफगानिस्तान-ए बनाम इंडिया-ए टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का मैच? (AFG A vs IND A Tri Nation A Series Match Toss Time)

अफगानिस्तान-ए बनाम इंडिया-ए टीम के बीच का मैच भारतीय समयानुसार, सुबह 10:00 बजे शुरु होगा।

कहां देख सकते हैं अफगानिस्तान-ए बनाम इंडिया-ए टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज का मैच? (Where to Watch AFG A vs IND A Tri Nation A Series Match)

ट्राई-सीरीज में भारत के मैचों का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने खरीद लिया है। इन मैचों को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश में कमेंट्री के साथ देखा जा सकता है।

भारत- ए टीम:

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article