नई दिल्ली स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी ने टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत-अफगानिस्तान और इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट मैच में दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को फायदा हुआ है। नई रैंकिंग में जो रूट की नंबर वन की कुर्सी चली गई है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल को अफगानिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेलने का ईनाम मिला है।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में टीम के लिए शतकीय पारी खेली थी और इसके दम पर उन्होंने रैंकिंग में 2 स्थान का छलांग लगाया और 8वें स्थान पर पहुंच गए। यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ कोई कमाल नहीं दिखाया था और उन्हें ताजा टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में एक अंक का नुकसान हुआ और वो 8वें से 9वें नंबर पर आ गए।
ऋषभ पंत को भी हुआ फायदा
81 रन की पारी खेलने वाले ऋषभ पंत को फायदा हुआ और वो एक स्थान की छलांग कर अब 12वें नंबर पर आ गए, लेकिन टॉप-10 से वो बाहर हैं। आईसीसी की इस ताजा रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों में भारत को सिर्फ 2 बल्लेबाज मौजूद हैं। वहीं, जो रूट की नंबर-1 की कुर्सी छिन गई है। उन्हीं के साथी खिलाड़ी हैरी ब्रुक ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।
हैरी ब्रुक बने नंबर-वन
ब्रुक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के लिए अहम 56 रन की पारी खेली थी और इसके दम पर ही वो पहले स्थान पर आ गए। जबकि पहले नंबर पर मौजूद जो रूट इस मैच में सिर्फ एक और 8 रनकी पारी बना पाए थे और इसका उन्हें नुकसान हुआ। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रैविस हेड हाल के समय में टेस्ट क्रिकेट न खेलने के बावजूद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जो रूट तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
यह भी पढे़ं- FIFA World Cup 2026 Schedule
जसप्रीत बुमराह नंबर वन पर कायम
आईसीसी की ताजा टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह पहले नंबर पर बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर मिचेल स्टार्क हैं। बुमराह के अलावा टॉप-10 में अन्य कोई भारतीय गेंदबाज नहीं है। कुलदीप यादव इस रैंकिंग में 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं जो पहले 15वें स्थान पर थे। इस रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पैट कमिंस हैं।
