महिला वर्ल्ड कप में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी से छीन सकती है मेजबानी

महिला वर्ल्ड कप में बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी की मेजबानी पर खकरा मंडरा रहा है। आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच 30 सितंबर को यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप मैचों का भविष्य अनिश्चित हो गया है, क्योंकि मेजबान कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) 10 अगस्त तक पुलिस की मंजूरी नहीं ले सका है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने केएससीए को पिछले शनिवार तक आवश्यक मंजूरी प्राप्त करने के लिए सूचित किया था, लेकिन स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंगलवार तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इस बीच तिरुवनंतपुरम के कार्यवत्तोम स्थित ग्रीनफील्ड्स स्टेडियम बेंगलुरु में होने वाले मैचों की मेजबानी के लिए एक संभावित वैकल्पिक स्थल के रूप में उभरा है।

M Chinnaswamy Bengaluru

एम चिन्नास्वामी बेंगलुरु (साभार-BCCI)

आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच 30 सितंबर को यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। इसके बाद इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका (तीन अक्टूबर), भारत और बांग्लादेश (26 अक्टूबर), दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर और दो नवंबर को फाइनल यहां खेला जाना है।

End of Feed