LSG vs PBKS Pitch Report: लखनऊ और पंजाब के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025, LSG vs PBKS Pitch Report In Hindi Today Match: आज (1 अप्रैल 2025) आईपीएल के 18वें सीजन में 13वां मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में आमने-सामने होंगी लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की टीमें। इस मैच का आयोजन लखनऊ सुपर जायंट्स के घरेलू मैदान यानी लखनऊ में खेला जाएगा। इस आईपीएल 2025 मैच से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विशाल जीत मिली है । जबकि पंजाब किंग्स पहला मैच जीतकर आ रही है। यहां हम जानेंगे लखनऊ बनाम पंजाब आज के मैच की पिच रिपोर्ट और मैदान से जुड़े आंकड़े।

LSG vs PBKS Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज का एक और शानदार मैच फैंस को रोमांचित करने वाला है। इस मैच में टक्कर होगी लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स (Lucknow Super Giants vs Punjab Kings) की टीमों के बीच। इस मैच का आयोजन लखनऊ के प्रतिष्ठित इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में किया जा रहा है। इस शानदार मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) संभालेंगे। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के पास है। लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही थी और वे पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार गए थे हालांकि उन्होंने दूसरे मुकाबले में दमदार वापसी की और सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह से हरा दिया। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स ने अभी तक केवल एक ही मैच खेला है जिसमें उन्होंने गुजरात टाइटंस को रोमांचक तरीके से हराया था। ऐसे में दोनों ही टीमें जीत का रथ जारी रखना चाहेंगे। इन दोनों टीमों ने अभी तक एक भी खिताब नहीं जीता है और वे इस मैच को जीतकर आईपीएल की पहली ट्रॉफी के और भी करीब आना चाहेंगे। मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी।

LSG vs PBKS Pitch Report

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स पिच रिपोर्ट

आज आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में हेड टू हेड आंकड़े कैसे रहे हैं। आईपीएल में एलएसजी बनाम पीबीकेएस के आमने-सामने के रिकॉर्ड के अनुसार, यह प्रतिद्वंद्विता अब तक काफी एकतरफा रही है। लखनऊ ने इस मुकाबले में बढ़त बनाए रखी है और वह अपने दबदबे को जारी रखने के लिए उत्सुक होगा।दोनों टीमों ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ चार मैच खेले हैं, और एलएसजी ने उनमें से तीन जीते हैं जबकि पीबीकेएस सिर्फ एक में शीर्ष पर आने में सफल रही है।पिछले सीजन में, उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ एक लीग गेम खेला था और एलएसजी ने इसे 21 रनों से जीता था। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में, दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ एक-एक गेम जीता है।

End of Feed