LSG vs PBKS IPL 2025 Live Streaming: लखनऊ और पंजाब की टक्कर आज, कब और कहां देखें मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

LSG vs PBKS IPL 2025 Live Streaming: आईपीएल में आज पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। लखनऊ की कमान ऋषभ पंत के पास है, जबकि पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेगी। लखनऊ का यह तीसरा मुकाबला है और पंजाब किंग्स अब तक केवल एक मुकाबला खेली है।

LSG vs PBKS IPL 2025 Live Streaming: आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहली बार अपने होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी। लखनऊ के सामने पंजाब किंग्स की टीम होगी जिसने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में धमाकेदार आगाज किया है। पहले मुकाबले में उसने गुजरात को 11 रन से हराया था, जबकि लखनऊ भी अपना आखिरी मुकाबला जीत कर यहां पहुंची है। लखनऊ ने टूर्नामेंट की हॉट फेवरेट मानी जाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया था।

PBKS vs LSG LIVE Streaming

पंजाब और लखनऊ मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

पंजाब किंग्स के सामने लखनऊ के दो बल्लेबाजों को रोकने की बड़ी चुनौती होगी। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन जबरदस्त फॉर्म में हैं। पूरन इस सीजन के ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में टॉप पर हैं, जबकि मिचेल मार्श चौथे पायदान पर हैं।

End of Feed