लखनऊ और मुंबई के बीच आज के आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025, LSG vs MI Pitch Report In Hindi Today Match: आज (4 April 2025) इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन लखनऊ में होना है। इस मैच से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने 3 मैचों में सिर्फ 1 मैच जीतने में सफल हुई है। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम भी अपने तीन मुकाबलों में सिर्फ एक ही मैच जीत पाई है। आज लखनऊ की टीम घरेलू मैदान पर वापसी की कोशिश करेगी। यहां हम जानेंगे लखनऊ-मुंबई मैच की पिच रिपोर्ट।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में आज 16वां मुकाबला
  • आज के मैच में लखनऊ और मुंबई की भिड़ंत
  • मुकाबले का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा

LSG vs MI Pitch Report In Hindi Today Match IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस (Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians) के बीच मुकाबला खेला जाना है। ये इस सीजन का 16वां मैच होगा। इस मैच का आयोजन लखनऊ (Lucknow) के मैदान पर होगा। आईपीएल 2025 में अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स ने तीन मैचों में सिर्फ एक मैच जीता है। उन्होंने पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गंवाया था, जबकि दूसरा मैच हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से जीत लिया था। जबकि तीसरे मैच में लखनऊ को पंजाब के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, मुंबई इंडियंस की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले तीन मैचों में 2 गंवाए हैं और 1 जीता है। उन्हें पहले मैच में चेन्नई ने 4 विकेट से हराया, फिर गुजरात ने 36 रन से हराया, उसके बाद तीसरे मैच में मुंबई ने वापसी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से शिकस्त दी। आज लखनऊ और मुंबई के बीच होने वाला मैच शाम 7:30 बजे से होगा और टॉस 7:00 बजे होगा। मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है। जबकि मेजबान टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं।

LSG vs MI Pitch Report IPL 2025 Today Match

लखनऊ बनाम मुंबई मैच की पिच रिपोर्ट

आज आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच से पहले कुछ दिलचस्प आंकड़े जान लेते हैं। इन दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 6 मैच खेले गए हैं जिसमें 5 मैचों में लखनऊ को जीत मिली है जबकि मुंबई इंडियंस को सिर्फ 1 मैच में जीत नसीब हुई है। आज का मुकाबला लखनऊ के मैदान पर होना है। इस मैदान की बात करें तो यहां पर लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच अब तक 2 मैच हो चुके हैं और उन दोनों ही मुकाबलों में मुंबई इंडियंस टीम को हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल 2025 के लिए हुई खिलाड़ियों की मेगा नीलामी के बाद दोनों ही टीमों के बड़े बदलाव हुए हैं, कुछ शानदार नए खिलाड़ी भी आए हैं, ऐसे में इस बार मुकाबला जब लखनऊ के मैदान पर होगा तो नतीजा दिलचस्प हो सकता है।

End of Feed