LSG vs MI Dream11 Prediction: लखनऊ और मुंबई का मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

LSG vs MI Dream11 Prediction, Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना मुंबई इडियंस से होगा। दोनों टीमें आज लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलने वाली है, जहां बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा। दोनों टीमों के लिए यह चौथा मुकाबला होगा।

LSG vs MI Dream11 Prediction, Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने मुंबई इंडियंस की टीम होगी। दोनों टीमों के लिए यह चौथा मुकाबला होगा। पिछले मुकाबले की बात करें को मुंबई इंडियंस की टीम कोलकाता को हराकर जीत की पटरी पर लौटी है तो लखनऊ सुपर जायंट्स को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। पिछले 3 मैच में दोनों टीम केवल एक मुकाबला ही जीत पाई है।

LSG VS MI DREAM 11

लखनऊ और मुंबई की ड्रीम इलेवन टीम (साभार-X)

लखनऊ के इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो ऋषभ पंत की फॉर्म चिंता का कारण रही है। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन लगातार रन बना रहे हैं, लेकिन डेविड मिलर के बल्ले से अब तक कोई खास पारी देखने को नहीं मिली है। पिछले मुकाबले में एडन मार्करम अच्छी लय में नजर आए थे, लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। टीम गेंदबाजी में संघर्ष कर रही है। शार्दुल ठाकुर कुछ हद तक अपने सेलेक्शन को सही ठहरा पाए है, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिल पा रहा है। जिस गेंदबाजी के लिए रवि बिश्नोई जाने जाते हैं वह ऐसा नहीं कर पा रहे हैं। दिग्वेश राठी ने जरूर प्रभावित किया है। मुंबई के बल्लेबाजों को इस गेंदबाज से सावधान रहने की जरुरत है जो हर मुकाबले में विकेट ले रहे हैं।

End of Feed