LIVELSG vs GT Highlights: गिल और बटलर के धमाल से गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया
LSG vs GT Highlights: आईपीएल के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया जहां गुजरात के सामने 165 रन का लक्ष्य था और उसने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर उसे आसानी से हासिल कर लिया।

LSG vs GT Highlights: गिल और बटलर के धमाल से गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया
LSG vs GT Highlights: गुजरात ने लखनऊ को हराकर बैक टू बैक जीत हासिल कर ली। इकाना में खेले गए आईपीएल के 19वें मुकाबले में उसने लखनऊ को 7 विकेट से हरा दिया। गुजरात की इस जीत के हीरो रहे कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। गुजरात के सामने 165 रन का लक्ष्य था जिसे उसने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गिल ने 56 जबकि बटलर ने 60 रन की पारी खेली। दोनों ने 58 गेंद में 84 रन की साझेदारी की और जीत की नींव रखी। इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने गुजरात के सामने 165 रन का लक्ष्य रखा। लखनऊ की ओर से एडेन मार्करम ने सर्वाधिक 30 रन की पारी खेली। गुजरात की ओर प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 विकेट चटकाए।
प्वाइंट्स टेबल में कौन कहां?
प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो लखनऊ फिलहाल 4 अंकों के साथ 5वें पोजिशन पर है और उसने 3 में से दो मुकाबले जीते हैं। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम फिलहाल 7वें पोजिशन पर है। लगातार दो हार के बावजूद उसे एकमात्र जीत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली थी। 3 मैच खेल चुकी गुजरात के नाम एक जीत के साथ केवल 2 अंक हैं।
हेड टू हेड में कौन किस पर भारी
हेड टू हेड की बात करें तो मुकाबला कांटे का रहा है। अब तक खेले गए कुल 7 मुकाबलों में गुजरात ने 4 मैच में जीत दर्ज की है जबकि लखनऊ की टीम 3 मैच में विजयी रही है। दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में एकमात्र शतक लखनऊ की ओर से लगे हैं। पिछले सीजन मिचेल मार्श ने गुजरात के खिलाफ 64 गेंद में 117 रन की तूफानी पारी खेली थी।
आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
लखनऊ की प्लेइंग इलेवन- मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन-
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा।
LSG vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात ने लखनऊ को हराया
गुजरात ने लखनऊ को हराकर बैक टू बैक जीत हासिल कर ली। इकाना में खेले गए आईपीएल के 19वें मुकाबले में उसने लखनऊ को 7 विकेट से हरा दिया। गुजरात की इस जीत के हीरो रहे कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली।
LSG vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: गिल और बटलर दोनों हुए आउट
गिल और बटलर दोनों अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए हैं। गिल 56 जबकि बटलर ने 60 रन की पारी खेली।
LSG vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: गिल का बैक टू बैक अर्धशतक
गिल ने 34 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। गुजरात ने 11.5 ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।
LSG vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: 2 ओवर बाद स्कोर 17 रन
गुजरात ने सधी हुई शुरुआत की है। सुदर्शन और गिल ने 2 ओवर में 17 रन जोड़ लिए हैं। सुदर्शन 9 और गिल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
LSG vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात की बल्लेबाजी शुरू
साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत कर दी। 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दोनों ने शमी के पहले ओवर में 8 रन बना लिए हैं। सुदर्शन ने पहले ही ओवर में दो चौके लगाए।
LSG vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात को मिला 165 का टारगेट
लखनऊ ने एडेन मार्करम की 30 रन की पारी के दम पर गुजरात के सामने 165 रन का लक्ष्य रखा। मार्करम के अलावा कोई भी बल्लेबाज लखनऊ की ओर से कुछ खास नहीं कर पाया। पिछले मैच के हीरे मुकुल चौधरी 14 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए।
LSG vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: 11वें ओवर में लखनऊ का स्कोर 80 रन
11वें ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। पूरन और समद बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों 9(16) रन की साझेदारी कर चुके हैं।
LSG vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: मार्करम भी हुए आउट
एडेन मार्करम के तौर पर लखनऊ ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया। मार्करम 21 गेंद में 30 रन की पारी खेलकर आउट हुए। फिलहाल मैदान पर निकोलस पूरन और आयुष बडोनी की जोड़ी मौजूद है।
LSG vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: मिलाजुला रहा पावरप्ले
लखनऊ ने पावरप्ले में 2 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। आयुष बडोनी और एडेन मार्कर के बीच 16(12) रन की साझेदारी हो चुकी है। पंत 18 रन जबकि मार्श 11 रन बनाकर आउट हो चुके हैं।
LSG vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया
45 के स्कोर पर लखनऊ ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। 11 गेंद में 18 रन की पारी खेलकर पंत, सिराज की गेंद पर आउट हुए। सिराज ने बनाया शिकार।
LSG vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ को लगा पहला झटका
14 रन के स्कोर पर लखनऊ ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। मिचेल मार्श 11 रन की पारी खेलकर कगिसो रबाडा का शिकार बने हैं। नंबर 3 पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आए हैं जो एक अर्धशतक लगा चुके हैं।
LSG vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू हो गई है
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की ओर से मार्श और मार्करम ने पारी का आगाज किया है वहीं गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद सिराज ने की है। दोनों टीम अपना पिछला मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है और उसके हौसले बुलंद हैं।
LSG vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: मार्श के नाम है इकलौता शतक
गुजरात और लखनऊ के बीच मुकाबले में एकमात्र शतक मार्श के नाम है। उन्होंने 64 गेंदों में 117 रन बनाए थे। जिसके दम पर लखनऊ ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सुपर जायंट्स को 33 रनों से आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा, निकोलस पूरन ने जीटी के खिलाफ पिछले दो मैचों में दो अर्धशतक बनाए हैं और वह इकाना स्टेडियम में मैदान पर उतरते ही एक बार फिर रन बनाने की कोशिश करेंगे।
LSG vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: दोनों टीमों के इंपैक्ट प्लेयर विकल्प
इम्पैक्ट सब्सक्रिप्शन के लिए गुजरात टाइटंस का विकल्प: शाहरुख खान, मानव सुथार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए संभावित सब्स्टीट्यूट - मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, शाहबाज़ अहमद, मयंक यादव
LSG vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा
LSG vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात ने जीता टॉस, पहले करेगा गेंदबाजी
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
LSG vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: ओस का नहीं पड़ेगा कोई असर
लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबले दिन में हो रहा है। इस कारण यहां की पिछ पर ओस का कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है। हालांकि, जीत को तय करने में टॉस की बड़ी भूमिका हो सकती है। यह मैदान साफ और गर्म मौसम में गेंद और बल्ले के बीच एक संतुलित मुकाबले का वादा करता है।
LSG vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: गुजरात टाइटंस के किन खिलाड़ियों पर होंगी निगाह
गुजरात टाइटंस के फैंस इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जोस बटलर और कप्तान शुभमन गिल से शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद कर रहे होंगे। वहीं गेंदबाजी में राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर पर नजरें रहेगी।
LSG vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: लखनऊ के किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
लएसजी का केकेआर के खिलाफ पिछला मैच बहुत यादगार रहा, जिसमें मुकुल चौधरी के रूप में उसे एक नया ’फिनिशर’ मिला। इसके अलावा एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और आयुष बडोनी की फॉर्म पर भी नजर होगी। एलएसजी के बल्लेबाजों में मिचेल मार्श, एडन मार्क्रम और निकोलस पूरन पर भी उसके फैंस की निगाहें होंगी।
LSG vs GT, आईपीएल लाइव स्कोर: दोनों टीमों ने जीते हैं अपने पिछले मुकाबले
लखनऊ और गुजरात दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर इस मैदान पर उतर रही हैं। इस लिहाज से दोनों टीमों के फैंस को एक कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।