LSG vs DC IPL 2025 Highlights: केएल राहुल ने अपनी पुरानी टीम के सामने खेली धमाकेदार पारी, दिल्ली ने लखनऊ को उनके घर पर दी मात
LSG vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 8 विकेट से मात दे दी है। इस जीत के साथ टीम की अंक तालिका में पोजिशन मजबूत हो गई है। आइए जानते हैं कैसा रहा मैच का हाल
LSG vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 2025 के अपने 8वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 8 विकेट से मात दे दी है। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम के 12 अंक हो गए हैं और वे गुजरात टाइटंस के बाद ऐसा करने वाली दूसरी टीम बन गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने इससे पहले विशाखापट्टनम में भी लखनऊ को मात दी थी और अब लखनऊ के होम ग्राउंड पर भी उन्हें हराकर दबदबा कायम कर लिया है। दिल्ली की टीम की तरफ से केएल राहुल ने दमदार पारी खेली जो कि अपनी पुरानी टीम के सामने खेल रहे थे। मैच में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गेंदबाजी का फैसला किया और मुकेश कुमार की दमदार गेंदबाजी के चलते लखनऊ की टीम को केवल 159 रनों पर ही रोक दिया। इसके बाद उन्होंने लक्ष्य को पीछा करते हुए भी विकेट बचाते हुए आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स : अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (c), ट्रिस्ट्रन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार
लखनऊ सुपर जायंट्स : एडन मारक्रम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (c), डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश राठी, आवेश खान, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड
इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा सीजन में इससे पहले एक मुकाबला खेला जा चुका है। दिल्ली के होम ग्राउंड पर हुए उस मैच में लखनऊ ने 1 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी। अगर आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के आंकड़े देखें तो अब तक दोनों टीमें 6 मैचों में टकरा चुकी हैं जिसमें मुकाबला कांटे का रहा है। दोनों टीमों ने अब तक एक दूसरे के खिलाफ 3-3 मैच जीते हैं। वहीं, आज होने वाला मैच लखनऊ के मैदान पर होगा तो यहां के आंकड़े देखें तो इन दोनों टीमों के बीच यहां पर अब तक 2 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 बार जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की है।
इकाना स्टेडियम पिच रिपोर्ट (Ekana Stadium Pitch Report in hindi)
इंडियन प्रीमियर लीग में आज लखनऊ और दिल्ली की टीमों के बीच होने वाला मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अब तक मौजूदा आईपीएल सीजन में चार मुकाबले खेले जा चुके हैं और इन सभी मैचों में जमकर रन बने हैं।इस मैदान का पहली पारी में औसत स्कोर 170 रन है और यहां पर सर्वाधिक आईपीएल स्कोर केकेआर के नाम है जिन्होंने पिछले साल मेजबान टीम के खिलाफ 235 रनों का स्कोर खड़ा किया था। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में गेंदबाजों में फास्ट बॉलर्स को ज्यादा मिलती देखी गई है। अब तक आईपीएल इतिहास में यहां हुए 8 मुकाबलों में 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, जबकि 9 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है।
लखनऊ और दिल्ली की आईपीएल 2025 में टीमें (Lucknow And Delhi IPL 2025 Squads)
लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल टीमः ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, डेविड मिलर, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, अवेश खान, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिस्नोई, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, आकाश दीप, शमार जोसेफ, प्रिंस यादव, युवराज चौधरी, राजवर्धन हैंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, मैथ्यू ब्रीट्जके, एम सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद और आकाश सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल टीमः अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मोहित शर्मा, फाफ डु प्लेसिस, मुकेश कुमार, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, दुष्मंता चमीरा, डोनोवन फरेरा, अजय मंडल, मानवंत कुमार, माधव तिवारी और त्रिपुराना विजय।
