इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्ट से होने जा रहा है। सभी टीमों ने अपने-अपने हिसाब से तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन इस बीच आईपीएल की दो बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसने फैंस का खूब ध्यान खींचा है। इस वीडियो में लोग कोलकाता की सड़कों पर फ्रैश लॉकी ढूंढ रहे हैं जिसका जवाब उन्हें आखिर में मिलता है।
लॉकी फर्ग्यूसन
कोलकाता की सड़कों पर लॉकी फर्ग्यूसन
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज और आईपीएल में कोलकाता टीम से खेलने वाले लॉकी फर्ग्यूसन आगामी सीजन के लिए टीम से जुड़ गए हैं। उनके टीम के जुड़ने को केकेआर ने अनोखे तरीके से एक वीडियो के माध्यम से साझा किया है। इस वीडियो में लॉकी फर्ग्यूसन कोलकाती की सड़कों पर फ्रेश लॉकी ढूंढते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के आखिर में उनके हाथ में एक फ्रेश लॉकी है और वह कह रहे हैं कि लोग इस लॉकी को ढूंढ रहे हैं न कि फ्रेश लॉकी को।
"𝘞𝘩𝘦𝘳𝘦 𝘪𝘴 𝘓𝘰𝘤𝘬𝘪𝘦? 𝘞𝘩𝘦𝘯 𝘸𝘪𝘭𝘭 𝘓𝘰𝘤𝘬𝘪𝘦 𝘤𝘰𝘮𝘦..." 💬🏏You've got your answer now! 😉#LockieFerguson #AmiKKR #TATAIPL2023 t.co/eJURigYmg5
— ANI (@ANI) Mar 27, 2023
लॉकी फर्ग्यूसन का आईपीएल करियर
लॉकी फर्ग्यूसन, कोलकाता की गेंदबाजी लाइनअप की जान हैं। पिछले सीजन में उन्होंने 13 मैच में 12 विकेट झटके थे। उनके आईपीएल करियर की बात करें तो 35 मैच में उनके नाम कुल 36 विकेट हैं। लॉकी फर्ग्यूसन इस सीजन भी कोलकाता के लिए अहम रोल में होंगे।
1 अप्रैल से कोलकाता करेगी आगाज
कोलकाता की बात करें तो आईपीएल 16वें सीजन में वह अपना पहला मैच 1 अप्रैल को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन बिंद्रा स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। टीम अपना आखिरी लीग मुकाबला 20 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेलेगी।
