PBKS vs MI Highlights: रोहित की पलटन ने हिसाब किया चुकता, धवन के 'किंग्स' को घर में दी पटखनी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 4, 2023, 12:01 AM IST

IPL 2023, PBKS vs MI Highlights: आईपीएल के 46वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया। मुंबई की यह पांचवीं जीत है और इसी जीत के साथ मुंबई पॉइंंट टेबल में 10 अंक के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया।
  • यह मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया।
  • इशान किशन-सूर्यकुमार यादव ने खेली अर्धशतकीय पारी।

IPL 2023, PBKS vs MI HIghlights: आईपीएल के 46वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को घरेलू मैदान पर 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही रोहित शर्मा की सेना ने धवन की किंग्स को मात देकर मौजूदा सीजन में ही हिसाब चुकता कर लिया। सीजन में इससे पहले पंजाब ने मुंबई को उसके घर में रोमांचक मुकाबले में मात दी थी। इसी जीत के साथ मुंबई की टीम 10 अंक के साथ छठे नंबर पर पहुंच गई। मोहाली के होम ग्राउंड पर खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने अपने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस को 215 रन का लक्ष्य दिया। मुंबई ने 7 गेंद शेष रहते रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया।

PBKS vs MI

पंजाब और मुंबई के मैच का ताजा अपडेट यहां देखें। (फोटो - IPL/BCCI)

लिविंगस्टोन ने खेली तूफानी पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई पंजाब की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पंजाब ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। टीम को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा। प्रभसिमरन सिंह एक बार फिर लंबी पारी नहीं खेल सके। वे महज 9 रन पर आउट हो गए। उनको अरशद खान ने इशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। शिखर धवन भी टीम के लिए लंबी पारी नहीं खेल पाए। वे 30 रन पर आउट हो गए। उनको इशान ने स्टंप कर वापस पवेलियन भेजा। मैथ्यू शॉर्ट भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं रुक सके। उनको 27 रन पर पीयूष चावला ने बोल्ड कर दिया। लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने शानदार साझेदारी कर टीम को 210 के पार पहुंचाया। लियाम लिविंगस्टोन ने मौजूदा सीजन में पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 42 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 82 रन बनाए। वहीं, जितेश शर्मा अर्धशतक से चूक गए। वे 49 रन बनाकर नाबाद रहे।

End of Feed