LIVE

MI vs CSK Highlights: घर पर भी नहीं खुला मुंबई का जीत का खाता, चेन्नई ने 7 विकेट से दी शिकस्त

MI vs CSK Highlights: घर पर भी नहीं खुला मुंबई का जीत का खाता, चेन्नई ने 7 विकेट से दी शिकस्त
MI vs CSK Highlights: घर पर भी नहीं खुला मुंबई का जीत का खाता, चेन्नई ने 7 विकेट से दी शिकस्त

आईपीएल के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। टीम की यह तीन मैचों में दूसरी जीत है। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सिर्फ दो खिलाफ ही टीम के लिए 30+ का स्कोर कर पाए। इशान किशन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए, जबकि टिम डेविड ने 31 रन जोड़े। कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव एक बार फिर फेल रहे। रोहित ने 21 रन बनाए, जबकि सूर्या महज एक रन बना सके। जवाब में खेलने उतरी चेन्नई ने 11 गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए पहला मैच खेल रहे अजिंक्य रहाणे ने अर्धशतकीय पारी खेली। रुतुराज गायकवाड़ 40 रन बनाकर नाबाद रहे।

IPL 2023, MI vs CSK Live Score: watch here

IPL 2023, MI vs CSK Match Streaming & Telecast: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच IPL 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप Jio Cinema App देख सकते हैं। Mumbai Indians and Chennai Super Kings के बीच मुकाबला आप Star Sports Network के विभिन्न चैनल (Star Sports 1, Star Sports 2 Hindi, Star Sports 3) पर देख सकते हैं। जिसमें अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प मौजूद हैं।

APR 08, 2023 22:59 IST

MI vs CSK LIVE Score: चेन्नई ने मुंबई को सात विकेट से हराया

मुंबई टीम होम ग्राउंड पर भी जीत का खाता नहीं खोल पाई। चेन्नई ने मुंबई को 7 विकेट से हराया। मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी चेन्नई ने 11 गेंद शेष रहते हुए तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
APR 08, 2023 22:35 IST

MI vs CSK LIVE Score: इम्पैक्ट प्लेयर ने दिखाया असर

मुंबई के इम्पैक्ट प्लेयर कुमार कार्तिकेय ने चेन्नई के खिलाफ अपना असर दिखाया। उन्होंने शिवम दुबे को 28 रन पर आउट कर वापस पवेलियन भेज दिया।
APR 08, 2023 22:20 IST

MI vs CSK LIVE Score: चेन्नई का स्कोर हुआ 100 के पार

मुंबई के खिलाफ चेन्नई ने अच्छी शुरुआत की। चेन्नई ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर दो विकेट के नुकसान पर 100 रन पूरा किया।
APR 08, 2023 22:18 IST

MI vs CSK LIVE Score: चेन्नई को लगा दूसरा झटका

मुंबई के खिलाफ अजिंक्य रहाणे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद आठवें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हो गए। रहाणे ने 225.92 की स्ट्राकइ रेट से 27 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 61रन की पारी खेली।
APR 08, 2023 22:03 IST

MI vs CSK LIVE Score: इम्पैक्ट खिलाड़ी के रुप में आए कार्तिकेय

मुंबई ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रुप में कुमार कार्तिकेय को मैदान पर बुलाया। टिम डेविड की जगह कार्तिकेय को लाया गया है।
APR 08, 2023 21:54 IST

MI vs CSK LIVE Score: रहाणे का अर्धशतक पूरा

चेन्नई के लिए पहला मैच खेल रहे अजिंक्य रहाणे ने शानदार अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 19 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से फिफ्टी जमाई। यह उनका आईपीएल में 29वां अर्धशतक है।
APR 08, 2023 21:37 IST

MI vs CSK LIVE Score: चेन्नई के लिए पहला मैच खेल रहे रहाणे

चेन्नई के लिए पहला मैच खेलने के लिए मैदान पर अजिंक्य रहाणे आए। अजिंक्य रहाणे को चेन्नई ने ऑक्शन में 50 लाख रुपए में खरीदा था।
APR 08, 2023 21:35 IST

MI vs CSK LIVE Score: चेन्नई को लगा पहला झटका

मुंबई के खिलाफ चेन्नई का पहला विकेट गिर चुका है। ड्वेन कॉन्वे को जेसन बेहरेनडॉर्फ ने बोल्ड किया। कॉन्वे अपना खाता भी नहीं खोल पाए।
APR 08, 2023 21:12 IST

MI vs CSK LIVE Score: मुंबई ने दिया 158 रन का लक्ष्य

खराब शुरुआत के बाद भी मुंबई ने चेन्नई को 158 रन का लक्ष्य दिया। मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 157 रन बनाए।
APR 08, 2023 20:58 IST

MI vs CSK LIVE Score: टिम डेविड भी हुए आउट

मुंबई का आठवां विकेट गिरा। तुषार देशपांडे ने टिम डेविड को अपना शिकार बनाया। डेविड ने 22 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 31 रन बनाकर आउट हो गए।
APR 08, 2023 20:56 IST

MI vs CSK LIVE Score: मुंबई का फ्लॉप शो जारी

मुंबई का होम ग्राउंड पर फ्लॉप शो जारी है। ट्रिस्टन स्टब्स भी सस्ते में आउट हो गए। मगाला की गेंद पर स्टब्स ने बड़ा शॉट खेला। प्रिटोरियस ने बाउंड्री पर उनका शानदार कैच पड़ा, लेकिन वे बाउंड्री पर गिरने लगे। उन्होंने गेंद को उछाल दिया, जिसको रुतुराज से पकड़ लिया।
APR 08, 2023 20:38 IST

MI vs CSK LIVE Score: तिलक को जडेजा ने किया चलता

चेन्नई के खिलाफ मुंबई को छठवां झटका लगा। तिलक वर्मा को रवीद्र जडेजा ने वापस भेजा। तिलक वर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। तिलक ने 18 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए।
APR 08, 2023 20:25 IST

MI vs CSK LIVE Score: मुंबई को लगा पांचवां झटका

मुंबई की टीम बुरी तरह लड़खड़ाई गई है। 76 रन पर मुंबई का पांचवां विकेट गिर चुका है। मिचले सेंटनर को अरशद खान को महज दो रन पर आउट कर वापस भेज दिया।
APR 08, 2023 20:18 IST

MI vs CSK LIVE Score: थाला और चेन्नई के असली फैन

APR 08, 2023 20:16 IST

MI vs CSK LIVE Score: कैमरून हुए जडेजा के शिकार

मुंबई को लगा चौथा बड़ा झटका। कैमरून ग्रीन को रवींद्र जडेजा ने अपने फिरकी में फंसाकर शिकार बनाया। कैमरून ने 109.09 की स्ट्राइक रेट से 11 गेंदों पर एक चौके की मदद से कुल 12 रन बनाए।
APR 08, 2023 20:11 IST

MI vs CSK LIVE Score: सूर्या फिर रहे फेल

चेन्नई के खिलाफ मुंबई की टीम लड़खड़ाई गई। कप्तान रोहित शर्मा, इशान किशन के बाद सूर्यकुमार यादव भी आउट हो गए। 360 डिग्री शॉट जमाने वाले सूर्या को सेंटरनर ने धोनी के हाथों कैच आउट कराया। सूर्या एक रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे।
APR 08, 2023 20:07 IST

MI vs CSK LIVE Score: रोहित के बाद इशान भी वापस लौटे

मुंबई को दूसरा बड़ा झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा के बाद इशान किशन भी आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। इशान को रवींद्र जडेजा ने प्रिटोरियस के हाथों कैच आउट कराया। इशान ने 152.38 की स्ट्राइक रेट से 21 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 32 रन बनाकर आउट हो गए।
APR 08, 2023 19:57 IST

MI vs CSK LIVE Score: मुंबई का 50 रन हुआ पूरा

चेन्नई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 50 रन का स्कोर पूरा कर लिया। मुंबई ने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर एक विकेट के नुकसान पर 50 रन पूरा किया। इशान किशन और कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी कर रहे हैं।
APR 08, 2023 19:53 IST

MI vs CSK LIVE Score: रोहित फिर रहे फेल

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर फेल रहे। रोहित को तुषार देशपांडे ने बोल्ड किया। रोहित ने 161.53 की स्ट्राइक रेट से 13 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद 21 रन बनाकर आउट हो गए।
APR 08, 2023 19:50 IST

MI vs CSK LIVE Score: मुंबई के असली फैन