GT vs RR Highlights: हेटमायर का करारा प्रहार, राजस्थान ने पहली बार दी गुजरात को मात

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 16, 2023, 11:30 PM IST

IPL 2023, GT vs RR Highlights: आईपीएल के 23वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हराया। राजस्थान की यह मौजूदा आईपीएल में पांच मैचों में लगातार तीसरी और ओवरऑल चौथी जीत है। टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है।

IPL 2023, GT vs RR Highlights: आईपीएल के 23वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने गुजरात को तीन विकेट से हराया। इसी जीत के साथ राजस्थान की टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। इसके साथ ही राजस्थान ने पिछले साल का बदला भी ले लिया। आईपीएल के 15वें सीजन के फाइनल में इन्हीं दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था। इसमें गुजरात ने जीत हासिल की थी। दोनों टीमों के बीच कुल चार मुकाबले खेले गए हैं। इसमें राजस्थान की यह पहली जीत है।

GT vs RR, TATA IPL 2023,

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI)

गुजरात की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। टीम की शुरुआती अच्छी नहीं रही। 50 रन के अंदर दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। शुभमन गिल और डेविड मिलर भी अर्धशतक से चूक गए। शुभमन 45 रन पर और डेविड मिलर 46 रन पर आउट हो गए। दोनों खिलाड़ियोंं को संदीप शर्मा ने आउट किया। टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 19 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हो गए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अभिनव मनोहर ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 13 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 27 रन बनाए।

End of Feed