KKR vs GT Highlights, IPL 2023: कोलकाता को 7 विकेट से हराकर टॉप पर पहुंची गुजरात

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 29, 2023, 08:22 PM IST

IPL 2023 KKR vs GT Highlights: आईपीएल 2023 के 39वें मैच में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को 7 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। इस जीत के साथ ही गुजरात ने प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर जगह बना ली है। अब उसके 8 मैच में 12 अंक हो गए हैं।

IPL 2023 KKR vs GT Highlights: आईपीएल के 39वें मैच में गुजरात टाइटंस से कोलकाता को 7 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। गुजरात के सामने 180 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने विजय शंकर के नाबाद 51 और डेविड मिलर की 32 रन की पारी के दम पर 13 गेंद पहले 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 87 रन की अटूट साझेदारी की।

gujarat titans beat kkr

गुजरात ने कोलकाता को हराया

इससे पहले कोलकाता नाईट राइडर्स ने रहमानुल्लाह गुरबाज ने 39 गेंद पर 81 रन की विस्फोटक पारी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे। गुरबाज के अलावा आंद्रे रसेल ने 19 गेंद में 34 रन की पारी खेली। गुजरात की तरफ से मोहम्मद शमी ने 3 जबकि जोशुआ लिटिल और नूर अहमद ने 2-2 विकेट चटकाए।

End of Feed