क्रिकेट

WTC Final से पहले रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में इस खिलाड़ी का नाम रखा कप्तानी के लिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 29, 2023, 04:43 PM IST

World Test Championship Final: वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले का आगाज 7 जून से होने वाला है, जो 11 जून तक चलेगा। इस मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मुकाबले लंदन के द ओवर में खेला जाएगा। भारतीय टीम पिछले बार भी फाइनल में पहुंची थी, जिसमें न्यूजीलैंड के हाथों भारतीय टीम को हार झेलनी पड़ी थी।

Image

रोहित शर्मा और रवि शास्त्री। (फोटो - मुंबई इंडियंस और रवि शास्त्री के ट्विटर से)

Photo : Twitter

World Test Championship Final: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि कप्तान रोहित शर्मा अगर किन्हीं कारणों से उपलब्ध नहीं रहते हैं तो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल जैसे बड़े मैचों में विराट कोहली को कप्तानी सौंपी जानी चाहिए।

शास्त्री ने आगे कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन को पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर स्थगित हुए आखिरी टेस्ट में कप्तानी के लिये कोहली को कहना चाहिये था चूंकि रोहित उस मैच के लिये उपलब्ध नहीं थे।

शास्त्री ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, ‘ऐसे बड़े मैच के लिए मैं चाहूंगा कि रोहित फिट रहें, क्योंकि वह कप्तान हैं। लेकिन अगर किन्हीं कारणों से वह नहीं खेल पाते हैं तो भारतीय टीम को उस दिशा में सोचना चाहिए।’

उनसे पूछा गया था कि रोहित के नहीं खेलने पर क्या कोहली को टीम की कप्तानी करनी चाहिए। शास्त्री ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए भी ऐसा ही किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘रोहित के चोटिल होने पर मुझे लगा था कि विराट कप्तान होंगे।’

उन्होंने कहा, ‘अगर मैं कोच होता तो यही सुझाव देता । मुझे यकीन है कि राहुल (द्रविड़) ने भी यही किया होगा। मेरी उससे बात नहीं हुई है । विराट की कप्तानी में भारत ने सीरीज में 2-1 की बढत बनाई थी।’

फाफ डु प्लेसी के चोटिल होने के कारण कोहली इस समय आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कप्तानी भी कर रहे हैं । फाफ डु प्लेसीस ‘इंपैक्ट खिलाड़ी’ के तौर पर खेल रहे हैं।

शास्त्री ने कहा, ‘वह अपने खेल का पूरा मजा ले रहा है। पिछले साल जब हम बात कर रहे थे कि क्या उसे ब्रेक की जरूरत है या नहीं है। उसके कंधों पर मानों पूरी दुनिया का बोझ था लेकिन अब वह ऊर्जा, आनंद और उत्साह फिर लौट आया है, जिसे देखकर अच्छा लग रहा है।’

End of Article