क्रिकेट

DC vs SRH Dream 11 Team, IPL 2023: दिल्ली और हैदराबाद की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 29, 2023, 07:09 PM IST

DC vs SRH Dream 11 Team, IPL 2023: आईपीएल के 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने जा रहा है। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग-11?

Image

दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11

DC vs SRH Dream 11 Team, IPL 2023: आईपीएल 2023 अपने दूसरे दौर में प्रवेश कर चुका है जहां अधिकांश टीमों की एक दूसरे के खिलाफ दूसरी बार भिड़ंत हो रही है। शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का सामना होगा। दोनों टीमें संघर्ष कर रही हैं और अबतक खेले 7-7 मैच में दो-दो मैच जीतकर आखिरी दो पायदान पर हैं। दोनों टीमें शनिवार को जीत दर्ज करके अपनी स्थिति में सुधार करने की कोशिश करेगी।

आईपीएल 2023 में शनिवार को खेले जाने वाले दिन के दूसरे मुकाबले में पहले दौर के बाद नौवें और दसवें पायदान पर चल रही टीमों सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच भिड़ंत होगी। दोनों टीमों ने अपने पहले दौर में खेले सात मैच में से दो में जीत हासिल की। दोनों के खाते में 4-4 अंक हैं। नेट रन रेट के आधार पर हैदराबाद की टीम बढ़त बनाए हुए है। लेकिन जीत की लय दिल्ली के पास है क्योंकि उसने अपने पिछले दो मुकाबलों में लगातार पांच हार के बाद जीत दर्ज की है। वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम हार की हैट्रिक पूरी करके इस मुकाबले में पहुंचेगी।

प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए जरूरी है जीत

दोनों के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करना जरूरी है। दोनों ही टीमें जानती हैं कि अब एक-एक हार उनके लिए प्लेऑफ के रास्ते बंद कर देगी। ऐसे में दोनों एक दूसरे के खिलाफ किसी तरह की कसर नहीं छोड़ेगी। दोनों के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में बाजी दिल्ली के हाथ लगी थी। यही दिल्ली की आखिरी जीत भी रही है। ऐसे में वो इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

दिल्ली नहीं करेगी अपनी टीम में कोई बदलाव

दिल्ली कैपिटल्स की टीम सनराइजर्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं करेगी। अगर टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो सरफराज खान बतौर बल्लेबाज टीम में होंगे। इसके बाद गेंदबाजी के दौरान इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मुकेश कुमार की एंट्री होगी। अगर टीम की पहले गेंदबाजी आती है तो इसका उल्टा होगा। फिल साल्ट एकादश में बने रहेंगे और पृथ्वी शॉ की वापसी नहीं होगी। अगर दिल्ली पहले गेंदबाजी करती है तो इशांत शर्मा को भी पहले उतारा जा सकता है।

वॉशिंगटन की चोट ने बढ़ाई हैदराबाद की मुश्किलें

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद मु्श्किलें बढ़ गई हैं। उनकी जगह टीम में अब्दुल समद और विवरांत शर्मा में से एक को शामिल किया जा सकता है। अगर हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करता है तो राहुल त्रिपाठी टीम में होंगे। जिनकी जगह गेंदबाजी के दौरान टी नटराजन लेंगे। ऐसी टीम के साथ हैदराबाद मैदान में दिल्ली के खिलाफ उतर सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11:

डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नोर्खिया, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11:

हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, अकील होसेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article