LIVE

IND vs AFG 1st T20I Match Highlights: भारत ने पहले टी20 में अफगानिस्तान को 6 विकेट से रौंदा, शिवम दुबे का बल्ला चमका

सिद्धार्थ शर्माUpdated Jan 14, 2024, 16:46 IST
Follow on Google News
IND vs AFG 1st T20I Match Highlights: भारत ने पहले टी20 में अफगानिस्तान को 6 विकेट से रौंदा, शिवम दुबे का बल्ला चमका

IND vs AFG 1st T20I Match Highlights: भारत ने पहले टी20 में अफगानिस्तान को 6 विकेट से रौंदा, शिवम दुबे का बल्ला चमका

IND vs AFG 1st T20I Match Highlights, India Vs Afghanistan Cricket Match Scorecard and Full Highlights भारत बनाम अफगनिस्तान क्रिकेट मैच स्कोर हाइलाइट्स, Afghanistan Banaam Bharat Cricket Full Scorecard : भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 14 महीने बाद खेलते हुए जीत के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत की है। टीम इंडिया ने जीत के लिए मिले 159 रन के लक्ष्य को 6 विकेट और 15 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। टीम की जीत के हीरो शिवम दुबे रहे। शिवम दुबे 40 गेंद में 60 रन बनाकर नाबाद रहे। उनका साथ जीतेश शर्मा ने दिया वो 20 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। अंत में टीम को जीत की दहलीज पार कराने में अहम योगदान दिया 9 गेंद में 16 रन बनाकर रिंकू नाबाद लौटे।

इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने भारत को जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा पहले ही ओवर में शुभमन गिल के साथ गलत फहमी के चक्कर में रन आउट हो गए। इसके बाद तिलक वर्मा और शुभमन गिल ने पारी को आगे बढ़ाया। गिल 28 रन के स्कोर पर 23 रन की पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद टीम को शुभमन गिल और तिलक वर्मा ने आगे बढ़ाया। 72 के स्कोर पर तिलक वर्मा कैच आउट हो गए। इसके बाद जीतेश शर्मा ने अपने बल्ले का जौहर दिखाया। शिवम और जीतेश ने टीम को 100 रन के पार पहुंचाया और जीत के करीब पहुंचाया। जीतेश के आउट होने के बाद अंत में रिंकू सिंह और शिवम दुबे ने मिलकर पारी का अंत किया और टीम को जीत दिलाई। शिवम दुबे 60 और रिंकू 16 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। भारतीय टीम इस जीत के साथ ही सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम की शुरुआत धीमी रही और दोनों ही ओपनर्स ने अर्धशतकीय साझेदारी की लेकिन रन गति बेहद कम रही। इसके बाद दोनों ही ओपनर्स एक-एक करके आउट हो गए। इसके बाद मोहम्मद नबी और उमरजई ने पारी को संभाला और चौके छक्के की झड़ी लगा दी। हालांकि उनके विकेट के बाद कोई पारी नहीं संभाल पाया और टीम केवल 158 रन ही बना पाई।

भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार

अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान

टी20 वर्ल्ड कप से पहले ये भारतीय टीम की आखिरी टी20 श्रृंखला है ऐसे में टीम इसे जीतकर वर्ल्ड कप की तैयारियां पुख्ता करना चाहेगी। इस मैच में भारत की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं जो कि लंबे समय बाद इस फॉर्मेंट में वापसी करेंगे। वहीं अफगानिस्तान की कमान इब्राहिम जादरान के हाथों में हैं।

इस टी20 सीरीज में भारत के दो धुरंधर टी20 खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या भाग नहीं ले रहे हैं। ये दोनों प्लेयर चोटिल हैं और इनकी सीधे आईपीएल में वापसी की उम्मीद है। टीम ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को भी आराम दे दिया है। ऐसे में युवा प्लेयर्स पर भारत को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी।

Check- Live Ind Vs Afg 2nd t20 Match Score Online Here

JAN 11, 2024 22:16 IST

IND vs AFG 1st T20 Live Score: 6 विकेट से भारत ने अफदगानिस्तान को रौंदा

भारत ने 15 गेंद और 6 विकेट शेष रहते अफगानिस्तान को तीन मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में मात दी और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
JAN 11, 2024 22:03 IST

IND vs AFG 1st T20 Live Score: शिवम दुबे ने जड़ा 38 गेंद में अर्धशतक

शिवम दुबे ने 38 गेंद में शानदार अर्धशतक पूरा किया। ये उनके टी20 विश्व कप का दूसरा अर्धशतक है। इस पारी में 4 चौके और एक छक्का जड़ा।
JAN 11, 2024 22:01 IST

IND vs AFG 1st T20 Live Score: जीत से 19 रन दूर टीम इंडिया

भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में जीत से 19 रन दूर है। 16 ओवर में टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 48 और रिंकू सिंह 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
JAN 11, 2024 21:51 IST

IND vs AFG 1st T20 Live Score: जीत के लिए टीम इंडिया को चाहिए 34 गेंद में 34 रन

भारतीय टीम को जीत के लिए 34 गेंद में 34 रन और बनाने हैं। 14.2 ओवर में टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं।
JAN 11, 2024 21:49 IST

IND vs AFG 1st T20 Live Score: जीतेश शर्मा लौटे पवेलियन, लगा चौथा झटका

तेजी से बल्लेबाजी कर रहे जीतेश शर्मा 20 गेंद पर 31 रन की पारी खेलकर आउट हुए। शॉर्ट पिच गेंद पर वो इब्राहिम जादरान की गेंद पर लपके गए। 117 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा।
JAN 11, 2024 21:46 IST

IND vs AFG 1st T20 Live Score: 13 ओवर में टीम इंडिया ने बनाए 3 विकेट पर 112 रन

भारतीय टीम ने 159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13 ओवर में 3 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। जीतेश 27 और शिवम दुबे 34 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 42 गेंद में 47 रन भारत को और बनाने हैं।
JAN 11, 2024 21:43 IST

IND vs AFG 1st T20 Live Score: 100 रन के पार पहुंची टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट टीम 11.5 ओवर में 100 रन के पार पहुंच गई है। जीतेश शर्मा और शिवम दुबे मोर्चा संभाले हुए हैं।
JAN 11, 2024 21:28 IST

IND vs AFG 1st T20 Live Score: 9 ओवर में टीम इंडिया ने बनाए 74 रन

अफगानिस्तान द्वारा दिए गए 159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं। शिवम दुबे 22 (17) और जीतेश शर्मा 1(1) रन बनाकर खेल रहे हैं।
JAN 11, 2024 21:25 IST

IND vs AFG 1st T20 Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका, तिलक वर्मा बने ओमरजई का शिकार

पिच पर पैर जमाने के बाद तिलक वर्मा पारी के नौवें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में बाउंड्री पर लपके गए। उन्होंने 26 रन 22 गेंद में बनाए। इस पारी के दौरान तिलक ने 4 चौके और एक छक्का जड़ा। 8.4 ओवर में 72 रन 3 विकेट पर बना लिए हैं।
JAN 11, 2024 21:21 IST

IND vs AFG 1st T20 Live Score: 8 ओवर में टीम इंडिया ने बनाए 2 विकेट पर 66 रन

भारत ने 8 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं। तिलक 20 और शिवम 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
JAN 11, 2024 21:19 IST

IND vs AFG 1st T20 Live Score: तिलक-दुबे ने पहुंचाया 50 के पार

तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने शुरुआती झटकों से उबारते हुए टीम को 7 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। 8 ओवर में टीम इंडिया 2 विकेट पर 66 रन बनाकर खेल रही है।
JAN 11, 2024 21:04 IST

IND vs AFG 1st T20 Live Score: शुभमन गिल आउट

भारतीय टीम को मुजीब उर रहमान ने दूसरा झटका दिया है। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल आउट हो गए हैं।
JAN 11, 2024 21:02 IST

IND vs AFG 1st T20 Live Score: गिल-तिलक ने पारी को संभाला

शुभमन गिल और तिलक वर्मा ने पारी को संभाल लिया है। भारत का स्कोर 20 पार हो गया है।
JAN 11, 2024 20:50 IST

IND vs AFG 1st T20 Live Score: रोहित शर्मा आउट

रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच तालमेल में कमी दिखाई दी है और हिटमैन रनआउट हो गए हैं।
JAN 11, 2024 20:35 IST

IND vs AFG 1st T20 Live Score: अफगानिस्तान की पारी समाप्त

अफगानिस्तान की पारी समाप्त हो गई है। टीम ने भारत को जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य दिया है।
JAN 11, 2024 20:18 IST

IND vs AFG 1st T20 Live Score: उमरजई आउट

अफगानिस्तान को चौथा झटका लगा है। उमरजई को मुकेश कुमार ने अपना शिकार बनाया है।
JAN 11, 2024 20:13 IST

IND vs AFG 1st T20 Live Score: मोहम्मद नबी की धमाकेदार पारी

मोहम्मद नबी शानदार तरीके से खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक 40 रन बना लिए हैं।
JAN 11, 2024 20:05 IST

IND vs AFG 1st T20 Live Score: अफगानिस्तान का स्कोर 100 के पार

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है।
JAN 11, 2024 20:03 IST

IND vs AFG 1st T20 Live Score: अफगानिस्तान का स्कोर 100 के करीब

अफगानिस्तान का स्कोर 100 के करीब पहुंच गया है।
JAN 11, 2024 19:45 IST

IND vs AFG 1st T20 Live Score: भारत को मिली तीसरी सफलता

भारतीय क्रिकेट टीम को तीसरी सफलता मिल गई है। रहमत शाह आउट हो गए हैं।