ICC Player of the month: लॉरा वॉल्वार्ट और मिचेल स्टार्क बने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ

आईसीसी ने साल 2025 के दिसंबर महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवार्ड का ऐलान कर दिया है। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लॉरा वॉल्वार्ट और ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क अवार्ड अपने नाम करने में सफल रहे।

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लॉरा वॉल्वार्ट को दिसंबर 2025 का 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड मिला है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क 'आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए चुने गए हैं। लॉरा वॉल्वार्ट ने साउथ अफ्रीकी टीम को आयरलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज जीतने में मदद की थी। आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में शानदार प्रदर्शन के बाद,वॉल्वार्ट ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सिर्फ एक महीने में सभी फॉर्मेट में 3 शतक लगाकर एक शानदार साल का अंत किया था।

Mitchell Starc and Laura Wolvaardt

लॉरा वॉलवर्ट और मिचेल स्टार्क (फोटो क्रेडिट ICC X)

सीरीज के तीनों वनडे में वोल्वार्ड्ट ने 127.50 की शानदार औसत से 255 रन बनाए थे। टी20 सीरीज में 137 रन जुटाए और सिर्फ एक बार आउट हुईं। यह लॉरा वॉल्वार्ट का दूसरा 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड है। इससे पहले उन्हें अक्टूबर 2025 में यह अवॉर्ड मिला था। यह सम्मान पाकर लॉरा वॉल्वार्ट खुश और आभारी महसूस कर रही हैं। साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने कहा,'मुझे एक बार फिर आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुने जाने पर बहुत खुशी है। तीन महीनों में दो बार यह अवॉर्ड जीतना बहुत खास है। इसे मैं लंबे समय तक याद रखूंगी। मुझे आयरलैंड के दौरे पर बल्लेबाजी करना बहुत पसंद आया। इस दौरान वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में रन बनाकर योगदान देना बहुत फायदेमंद रहा। मुझे उम्मीद है कि मैं अपना योगदान देती रहूंगी और टीम को आखिर तक ले जाने में मदद करूंगी।'

End of Feed