क्रिकेट

ICC T20I Ranking: नए साल में दीप्ति शर्मा से छिन गई नंबर-1 की कुर्सी, कप्तान हरमनप्रीत कौर की लगी लॉटरी

Latest ICC Women Rankings: भारत और श्रीलंका के बीच टी20I सीरीज के बाद आईसीसी ने टी20I रैंकिंग जारी की है। एनाबेल सदरलैंड ने ताजा रैंकिंग में 736 रेटिंग अंक हासिल किए हैं। वह दीप्ति शर्मा से एक रेटिंग अंक आगे हैं। दीप्ति शर्मा के 735 रेटिंग अंक हैं। दीप्ति शर्मा अगस्त 2025 में 736 रेटिंग अंक के साथ नंबर-1 टी20I गेंदबाज बनीं थी।

Image

एनाबेल सदरलैंड ने दीप्ति शर्मा को पछाड़ा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नए साल के पहले हफ्ते में जारी हुई नई आईसीसी रैंकिंग में भारतीय ऑलराउडंर दीप्ति शर्मा को बड़ा झटका लगा है। भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा की नंबर वन की कुर्सी छिन गई है। ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड, दीप्ति को पछाड़ते हुए दुनिया की नंबर-1 टी20I बॉलर बन गई हैं।

हाल ही में समाप्त हुई भारत और श्रीलंका के बीच टी20I सीरीज के बाद आईसीसी ने टी20I रैंकिंग जारी की है। एनाबेल सदरलैंड ने ताजा रैंकिंग में 736 रेटिंग अंक हासिल किए हैं। वह दीप्ति शर्मा से एक रेटिंग अंक आगे हैं। दीप्ति शर्मा के 735 रेटिंग अंक हैं। दीप्ति शर्मा अगस्त 2025 में 736 रेटिंग अंक के साथ नंबर-1 टी20I गेंदबाज बनीं थी।

टॉप-5 में दीप्ति शर्मा

टी20I ऑलराउंडर की बात करें तो वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज 505 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे नंबर पर अमेलिया कर और तीसरे स्थान पर दीप्ति शर्मा मौजूद हैं। टॉप-5 में भारत की तरफ से केवल दीप्ति शर्मा ही जगह बनाने में सफल रही हैं।

सोफी एक्लेस्टोन

वनडे गेंदबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन मौजूद हैं। वहीं, दीप्ति शर्मा 657 रेटिंग अंक के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं। अन्य गेंदबाजों में रेणुका सिंह ठाकुर 19वें स्थान पर हैं। अन्य कोई भारतीय गेंदबाज टॉप-20 में अपनी जगह नहीं बना सका।

हरमनप्रीत कौर को हुआ फायदा

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में कप्तान हरमनप्रीत कौर को उनकी शानदार बल्लेबाजी का ईनाम मिला है। श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में 43 गेंद पर 68 रन की उनकी पारी ने उन्हें दो स्थान की छलांग लगाने का मौका दे दिया। वह 634 रेटिंग अंक के साथ 13वें स्थान पर काबिज हैं। स्मृति मंधाना तीसरे स्थान और शेफाली वर्मा छठे स्थान पर मौजूद हैं।
Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article