वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा 'सबसे बड़ा सिक्स', 10 बार गेंद को कराई हवाई यात्रा

​Vaibhav Suryavansi Longest Six: वैभव सूर्यवंशी इस वक्त साउथ अफ्रीका के दौरे पर हैं। वह यहां अंडर-19 टीम की कप्तानी कर रहे हैं। यूथ वनडे सीरीज के पहले मैच में फेल रहने के बाद दूसरे मैच में आतिशी बल्लेबाजी की। तीन मैच की सीरीज के दूसरे मैच में छक्कों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कई बार गेंद को मैदान के पार पहुंचाया। एक सिक्स को तो कमेंटर ने स्टेडियम का सबसे बड़ा सिक्स घोषित कर दिया।

Authored by: उमेश कुमारUpdated Jan 6 2026, 16:33 IST
वैभव का बड़ा कमाल01 / 08

वैभव का बड़ा कमाल

वैभव सूर्यवंशी अब किसी पहचान के मोहताज नहीं रहे। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ दी है। 14 साल की उम्र में वह बड़े-बड़े कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। साल 2025 में गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा करने वाले वैभव का 2026 में भी ताबड़तोड़ अंदाज जारी है।

2026 में भी तूफानी अंदाज जारीImage Credit : ACC/X/ICC02 / 08

2026 में भी तूफानी अंदाज जारी

वैभव सूर्यवंशी इस वक्त साउथ अफ्रीका के दौरे पर हैं। वह यहां अंडर-19 टीम की कप्तानी कर रहे हैं। यूथ वनडे सीरीज के पहले मैच में फेल रहने के बाद दूसरे मैच में आतिशी बल्लेबाजी की। तीन मैच की सीरीज के दूसरे मैच में छक्कों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कई बार गेंद को मैदान के पार पहुंचाया। एक सिक्स को तो कमेंटेटर ने स्टेडियम का सबसे बड़ा सिक्स घोषित कर दिया।

जड़ा सबसे बड़ा सिक्सImage Credit : ACC/X/ICC03 / 08

जड़ा सबसे बड़ा सिक्स

भारतीय अंडर-19 टीम और साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा मैच विलोमूर पार्क स्टेडियम में खेला गया। जहां भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज अपने नाम की। इस मैच में कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 19 गेंद पर बिना एक भी चौका जड़े अपना अर्धशतक जड़ा।

कप्तान वैभव की कप्तानी पारीImage Credit : ACC/X/ICC04 / 08

कप्तान वैभव की कप्तानी पारी

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 245 का स्कोर बनाया। रनचेज के दौरान कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी शुरू की। भारतीय पारी के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने पहला सिक्स जड़ा। इसके बाद वह रुके नहीं।

रन चेज में दिखा कमालImage Credit : ACC/X/ICC05 / 08

रन चेज में दिखा कमाल

वैसे तो वैभव सूर्यवंशी ने 24 गेंद पर खेली गई, 68 रन की पारी के दौरान कुल 10 सिक्स उड़ाए और एक चौका जड़ा। हालांकि, इनमें से एक सिक्स को कमेंटेटर ने स्टेडियम का सबसे लंबा सिक्स बताया। पारी के पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर सूर्यवंशी ने एक ऐसा शॉट लगाया, जिसने कमेंटेटर के होश उड़ा दिए।

पहले ही ओवर में जड़ा बड़ा सिक्सImage Credit : ACC/X/ICC06 / 08

पहले ही ओवर में जड़ा बड़ा सिक्स

साउथ अफ्रीका के जेजे बैसन पहला ओवर कर रहे थे। पांचवीं गेंद उन्होंने शॉर्ट पिच की। इस पर बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने हुक शॉट जमा दिया। गेंद बल्ले से लगकर सीधे फाइन लेग की तरफ स्टैंड में चली गई। सूर्यवंशी का शॉट देख कमेंटेटर भी हैरान रह गए।

कमेंटेटर रह गए हैरानImage Credit : ACC/X/ICC07 / 08

कमेंटेटर रह गए हैरान

इस दौरान एक कमेंटेटर ने कहा, 'मैंने इस मैदान पर काफी क्रिकेट देखा है और ये इस मैदान का अब तक सबसे बड़ा सिक्स है। इस मैदान पर कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खेल चुके हैं, लेकिन इस तहर का हुक शॉट अभी तक का बेस्ट शॉट है।'

भारत ने जीता मुकाबलाImage Credit : ACC/X/ICC08 / 08

भारत ने जीता मुकाबला

मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 245 रन बनाए। जेसन रोल्स ने 114 रन की पारी खेली। रन चेज के दौरान बारिश आ गई और भारत को DLS मेथड के अनुसार, 27 ओवर में 174 रन का लक्ष्य मिला। भारत ने दो विकेट खोकर 23.3 ओवर में हासिल कर लिया। वैभव के अलावा अभिज्ञान कुंडु ने नाबाद 48 रन की तेज पारी खेली।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!