मुंबई इंडियंस में हुई इस धाकड़ गेंदबाज की वापसी, नई भूमिका में आएंगे नजर

Lasith Malinga appointed as Mumbai Indians bowling coach: आईपीएल 2024 के ऑक्शन (IPL 2024 Auction) से पहले मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा बदलाव किया है।

Lasith Malinga appointed Mumbai Indians bowling coach: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग विभाग में बड़ा बदलाव किया है। टीम ने धाकड़ गेंदबाज और मुंबई इंडियंस को सबसे सफल टीम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लसिथ मलिंगा को बॉलिंग कोच नियुक्त किया है। मार्क बाउचर और अपने पूर्व साथी कीरोन पोलॉर्ड के साथ काम करेंगे।

Lasith Malinga

लसिथ मलिंगा (फोटो- Mumbai Indians Twitter)

लसिथ मलिंग ने मुंबई इंडियंस से बाहर होने के बाद भी इसके साथ रहे हैं। वे इस ग्रूप की टीम एमआई न्यूयॉर्क और एमआई कैपटाउन के भी कोच रह चुके हैं। उनकी शानदार परफॉर्मेंस देखकर अब उन्हें आईपीएल में भी महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है।

End of Feed