श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद के बाद कुसल मेंडिस के बचपन के कोच की मौत

मैदान पर खिलाड़ियों के साथ विवाद के बाद 62 साल के क्रिकेट कोच की मौत हो गई है। फर्नांडो मोरातुवा श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान कुसल मेंडिस के स्कूल के दिनों में कोच रहे थे।

कोलंबो: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ हुई बहस के कारण 62 साल के एक कोच की मौत हो गई जिन्होंने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान कुसल मेंडिस को उनके स्कूली दिनों में कोचिंग दी थी। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में स्कूल के 17 साल के खिलाड़ी को सोमवार को सुमित फर्नांडो पर कथित हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को उसे कोलंबो की एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 17 अगस्त तक बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।

Sri Lanka Cricket

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (फोटो क्रेडिट SLC)

End of Feed