WI vs SL: कुसल मेंडिस और रोवमन पॉवेल ने रचा इतिहास, अपने-अपने देश के बने नंबर-1 T20 बल्लेबाज

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेहमान टीम ने दमदार जीत दर्ज की। इस जीत के चलते श्रीलंका ने तीन टी20 मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। मैच में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस और वेस्टइंडीज के अनुभवी बल्लेबाज रोवमन पॉवेल ने बड़ी उपलब्धि हासिल की।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेली जा रही तीन वनडे मैच की सीरीज में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत दर्ज कर 1-1 से बराबरी कर ली है। किंग्सटन में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 37 रन से मात दी। इस मुकाबले में कुसल मेंडिस और रोवमन पॉवेल ने इतिहास रच दिया। दोनों नंबर-वन बल्लेबाज बनने का कमाल किया।

Mendis and Rovman

कुसल मेंडिस और रोवमन पॉवेल ने रचा इतिहास। फाइल फोटो

पहले टी20 मैच में शिकस्त खाने के बाद इस मैच में श्रीलंका ने दमदार वापसी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए कामिल मिशारा ने नाबाद 61 रन और पूर्व कप्तान दासुन शनाका ने 24 गेंद पर ताबड़तोड़ 58 रन की पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 31 रन का योगदान दिया। इन रनों की बदौलत मेंडिस ने श्रीलंका के लिए इतिहास रच दिया।

End of Feed