IND vs BAN Champions Trophy 2025 Playing XI: बांग्लादेश के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11, गंभीर के शागिर्द की हो सकती है छुट्टी

Team India predicted playing XI for ICC Champions Trophy match vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच दुबई में खेला जाने वाला है। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 कैसी होगी इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आइए जानते हैं कि संभावित टीम कैसी हो सकती है।

Team India predicted playing XI for ICC Champions Trophy match vs Bangladesh: भारत 20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत करेगा। इस धमाकेदार मैच का आयोजन दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में किया जाएगा। र्नामेंट से पहले भारत को बड़ा झटका लगा, क्योंकि जसप्रीत बुमराह चोट के कारण बाहर हो गए। बुमराह के बिना, भारत की तेज गेंदबाजी कमजोर नजर आ रही है। अर्शदीप उतने अनुभवी नहीं हैं, जबकि शमी चोट के कारण लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे हैं। भारतीय टीम में हर्षित राणा की भी एंट्री हुई है जिन्होंने शुरुआती मैचों में काफी इंप्रेस किया है। ऐसे में भारत की प्लेइंग 11 क्या होगी इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। आइए जानते हैं कि भारत किस टीम के साथ बांग्लादेश से भिड़ने के लिए उतर सकती है।

IND vs BAN Playing XI

भारत बनाम बांग्लादेश प्लेइंग 11

भारत को इस अहम मैच के लिए एकादश चुनने से पहले कई चीजों पर विचार करना होगा, जिसमें अगर वे दूसरी पारी में गेंदबाजी करते हैं तो ओस का असर भी शामिल है। उस स्थिति में, स्पिनर उतने प्रभावी नहीं हो सकते हैं और भारत को अतिरिक्त तेज गेंदबाज की कमी खल सकती है। भारत का बल्लेबाजी क्रम व्यवस्थित दिख रहा है और बदलाव मुख्य रूप से गेंदबाजी विभाग में होंगे। शमी, वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम वनडे का हिस्सा नहीं थे और बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के लिए भारत की एकादश में उनके बदलाव की सबसे अधिक संभावना है।

End of Feed