Kuldeep Yadav Marriage: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अब दूल्हा बनेंगे कुलदीप यादव, इस तारीख को लेंगे सात फेरे

Kuldeep Yadav Marriage: भारतीय क्रिकेट टीम ने 8 मार्च को न्यूजीलैंड को फाइनल मैच में हराकर रिकॉर्ड तीसरा टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। विश्व चैंपियन बनने के बाद अब भारतीय टीम का एक स्टार खिलाड़ी अपने जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहा है।

स्पोर्टस डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव शादी के बंधन में बधने जा रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कुलदीप यादव मंगेतर वंशिका सिंह के साथ सात फेरे लेने को तैयार है। मसूरी में एक निजी कार्यक्रम में कुलदीप और वंशिका की शादी की होगी। कार्यक्रम में परिवार के साथ कुछ साथी खिलाड़ी शादी समारोह में शामिल होंगे।

Kuldeep yadav

14 मार्च को शादी करेंगे कुलदीप यादव। फोटो- इंस्टाग्राम

कुलदीप यादव 14 मार्च 2026 को मंसूरी में मंगेतर वंशिका सिंह के साथ सात फेरे लेंगे। साल 2025 में आईपीएल के बाद दोनों ने सगाई की थी। पिछले साल नंबवर में दोनों की शादी की खबर आई लेकिन, कुलदीप के व्यस्त शेड्यूल के चलते शादी की डेट आगे बढ़ा दी गई। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

End of Feed