भारतीय टीम ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से विजयी परचम फहराया। भारत ने आखिरी वनडे 7 विकेट से अपने नाम किया, जिसमें स्पिनर कुलदीप यादव ने अहम भूमिका निभाई। कुलदीप ने 4.1 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उनकी कालिताना गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्णायक मुकाबले में 99 रन पर सिमट गई। एक समय तो कुलदीप हैट्रिक की कगार पर पहुंच गए थे पर मौका हाथ से निकल गया।
'मैं देख रहा हूं कि कैसे...', टी20 वर्ल्ड कप टीम से चूकने पर कुलदीप यादव ने दिया बड़ा बयान
- Agency by: Agency
- Updated Oct 12, 2022, 01:49 PM IST
Kuldeep Yadav on T20 World Cup 2022: भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं मिलने पर बड़ा बयान दिया है। कुलदीप का कहना है कि वह आगामी विश्व कप से चूकने पर निराश नहीं हैं। कुलदीप 25 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और 44 शिकार किए हैं।
End of Feed
