Kranti Gaud Fifer: क्रांति गौड़ ने रचा इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में इतिहास, लीडरबोर्ड में दर्ज हुआ नाम

भारत की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले जा रहे पहले महिला टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया है।

kranti gaud Creates History: भारतीय महिला टीम की युवा तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने अपनी शानदार गेंदबाजी के पल लॉर्ड्स के मैदान पर खेले जा रहे ऐतिहासिक टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 285 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पहली पारी में 170 रन पर ढेर कर दिया। क्रांति गौड़ ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

Kranti Gaud

क्रांति गौड़ (फोटो क्रेडिट BCCI Women X)

लॉर्ड्स में पांच विकेट चटकाने वाली पहली महिला प्लेयर

22 वर्षीय क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में पांच विकेट लेने वाली पहले महिला खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने ऐतिहासिक टेस्ट में ये उपलब्धि अपने नाम की। क्रांति ने 17 ओवर में 37 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उन्होंने इस दौरान 7 ओवर में कोई रन नहीं दिया। क्रांति ने मिया बूचियर, टैमी बेमोंट, कप्तान नैट सीवर ब्रंट, एलिस कैप्सी और लॉरेन बेल को अपना शिकार बनाया। क्रांति के अलावा सयाली भगत और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट लिए। एक सफलता दीप्ति शर्मा को मिली।

End of Feed