WI vs BAN: क्रैग ब्रैथवेट ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी

Craigg Braithwaite creates history: वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में इतिहास के पन्नो में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। वे कैरेबियाई टीम के लिए लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Craigg Braithwaite creates history: वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उतरकर कैरेबियाई टीम की तरफ से लगातार सर्वाधिक मैच खेलने का गारफील्ड सोबर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया।ब्रैथवेट का यह लगातार 86वां टेस्ट मैच था। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान सोबर्स ने 1955 से लेकर 1972 तक लगातार 85 टेस्ट मैच खेले थे। उन्होंने 1974 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

Kraigg Braithwaite

क्रैग ब्रैथवेट (फोटो- ICC)

अपना 96वां टेस्ट मैच खेल रहे ब्रैथवेट ने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था लेकिन 2014 के बाद से उन्होंने कोई टेस्ट नहीं छोड़ा है।लगातार सर्वाधिक टेस्ट मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक के नाम पर दर्ज है। उन्होंने लगातार 159 टेस्ट मैच खेले थे। इस मामले में भारतीय रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम है जिन्होंने लगातार 106 टेस्ट मैच खेले थे।

End of Feed